अरुण गोविल ‘रामायण’ के एक एपिसोड के लिए चार्ज करते थे इतने रुपये, अब जानिए कितनी है एक्टर की नेट वर्थ

रामानंद सागर की ‘रामायण' से फेमस हुए अरुण गोविल एक बार फिर चर्चा में हैं। वह ‘आर्टिकल 370' में नजर आ रहे हैं। उन्होंने दशकों से इस इंडस्ट्री में अपने अभिनय का जादू बिखेरा है और दर्शकों को अपना दीवाना बनाया है। आज हम उनकी नेट वर्थ के बारे में जानेंगे। Arun Govil Net wo

By Shaikh Almina · 27/2/2024

रामानंद सागर की ‘रामायण’ से फेमस हुए अरुण गोविल एक बार फिर चर्चा में हैं। वह ‘आर्टिकल 370’ में नजर आ रहे हैं। उन्होंने दशकों से इस इंडस्ट्री में अपने अभिनय का जादू बिखेरा है और दर्शकों को अपना दीवाना बनाया है। आज हम उनकी नेट वर्थ के बारे में जानेंगे।

Arun Govil Net worth: एक्टर अरुण गोविल, जिन्होंने टीवी की दुनिया में तो अपनी धाक जमाई ही। साथ ही फिल्मों में भी शानदार काम किया है। अब वह यामी गौतम के साथ फिल्म ‘आर्टिकल 370’ में नजर आ रहे हैं। इसमें उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भूमिका निभाई है। आज हम उनकी नेट वर्थ के बारे में बात करेंगे।

भगवान राम का किरदार निभाने के बाद आई मुश्किलें

अरुण गोविल को लोग आज भी भगवान राम के रूप में पहचानते हैं और उसी रूप में देखते हैं। जहां भी वह नजर आते हैं, उनके पैरों में गिरकर आशीर्वाद लेते हैं। इस किरदार से जहां उन्होंने पॉप्युलैरिटी हासिल की। वहीं, इसके कारण उन्हें नुकसान भी हुआ क्योंकि मेकर्स उन्हें कास्ट नहीं करते थे। उनकी राम वाली छवि के कारण अच्छे रोल्स नहीं मिलते थे।

‘रामायण’ में अरुण गोविल की फीस

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अरुण गोविल को ‘रामायण’ के प्रत्येक एपिसोड के लिए लगभग 51 हजार रुपये का भुगतान किया गया था। इसके 81 एपिसोड प्रसारित हुए थे। ऐसे में अनुमान लगाया जाए तो उन्हें लगभग 40 लाख रुपये फीस के तौर पर दिए गए थे।

‘रामायण’ के बाद बढ़ाई फीस

रामानंद सागर के शो से फेमस होने के बाद अरुण गोविल की फीस में 25 पर्सेंट की बढ़ोत्तरी हुई। और नतीजन ‘ओह माय गॉड 2’ में उन्हें 50 लाख रुपये फीस दी गई थी। जबकि इसमें उनका रोल बहुत ही छोटा था।

अरुण गोविल की नेट वर्थ

‘कोईमोई’ के मुताबिक, अरुण गोविल की कुल संपत्ति 2024 में लगभग 38 करोड़ बताई गई है। हालांकि, मौजूदा समय में उनकी नेट वर्थ 5 मिलियन डॉलर से 6 मिलियन डॉलर बताई गई है, जो लगभग 41 करोड़ से 49 करोड़ रुपये हो सकती है।

अरुण गोविल के पास कार

अरुण गोविल ने 2022 में Mercedes Benz C-Class खरीदी थी, जिसकी कीमत करीब 60 लाख रुपये बताई गई थी।

अरुण गोविल की पत्नी-बच्चे

अरुण गोविल की पत्नी का नाम श्रीलेखा गोविल है। इनके दो बच्चे हैं, जो मुंबई में ही रहते हैं। बेटा बैंक में नौकरी करता है तो बेटी भी पढ़ाई कर रही है।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full