वर्ल्ड कप से पहले विराट कोहली ने दोस्तों से कहा, टिकट का अनुरोध न करें। अनुष्का शर्मा का इसपे फनी रिप्लाई

विराट कोहली ने एक मजेदार इंस्टाग्राम स्टोरी में अपने दोस्तों से अनुरोध किया कि वे उन्हें टिकट के लिए परेशान न करें। स्टोरी पर उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने उसे रीपोस्ट करके उतनी ही मजेदार रिप्लाई दिया ! Virat Kohli - Anushka Sharma: आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 आज अहमदाबाद के नरेंद

By Shaikh Almina · 5/10/2023

विराट कोहली ने एक मजेदार इंस्टाग्राम स्टोरी में अपने दोस्तों से अनुरोध किया कि वे उन्हें टिकट के लिए परेशान न करें। स्टोरी पर उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने उसे रीपोस्ट करके उतनी ही मजेदार रिप्लाई दिया !

Virat Kohli – Anushka Sharma: आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच शुरू हो रहा है। भारतीय क्रिकेट फैंस के बीच उत्साह नेचुरली काफी हाई लेवल पर है क्योंकि भारत इस बार विश्व कप की मेजबानी भी कर रहा है। इस फैक्ट को भी जोड़ लें कि विश्व कप चार साल में केवल एक ही बार होता है और आम तौर पर टिकट मिलना मुश्किल होता है, इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि क्रिकेटरों को खेल के टिकट खरीदने के लिए अक्सर उनके दोस्तों और परिवार के सदस्यों द्वारा परेशान किया जाते है।

हालाँकि, ICC विश्व कप 2023 से पहले, विराट कोहली ने एक मज़ेदार इंस्टाग्राम स्टोरी में अपने दोस्तों से अनुरोध किया कि वे उन्हें टिकटों के लिए परेशान न करें। उन्होंने कहा “जैसे-जैसे हम विश्व कप के करीब आ रहे हैं, मैं प्यार और विनम्रता से अपने सभी दोस्तों को बताना चाहूंगा कि वे पूरे टूर्नामेंट के दौरान मुझसे टिकट के लिए बिल्कुल भी अनुरोध न करें। कृपया अपने घरों से आनंद लें!!,” क्रिकेटर ने एक दिन पहले साझा की गई एक स्टोरी में लिखा था।

अनुष्का शर्मा का मजेदार रिप्लाई

उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने इसी स्टोर को लेकर में एक और लाइन भी जोड़ा। उसी रूप में मजाकिया तौर पर जवाब में, उन्होंने अपने दोस्तों से कहा कि अगर कोहली को भेजे गए उनके संदेशों का जवाब नहीं मिलता है तो वे उन तक न पहुंचें।

अनुष्का शर्मा ने स्टोरी को कोट करते हुए लिखा ” और मुझे बस यह जोड़ने है इसके साथ… यदि आपके मैसेजेस का आपको रिप्लाई नहीं मिलता है तो कृपया मुझसे मदद का अनुरोध न करें। आपकी समझ के लिए धन्यवाद, ”

2019 में विराट कोहली का ऐसी ही पोस्ट

विराट कोहली ने 2019 में भारत-पाकिस्तान विश्व कप मैच से पहले इसी तरह का अनुरोध किया था। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए, उन्होंने खुलासा किया कि जब उनके दोस्तों ने उनसे पूछा कि क्या उन्हें ओल्ड ट्रैफर्ड में होने वाले मैच में शामिल होना चाहिए, तो उन्होंने कहा: “ आना है तो आ जाओ, मुझसे मत पूछो।”

उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने दोस्तों से कहा कि हर किसी के पास अच्छे टेलीविजन सेट हैं और वे अपने घरों में आराम से बैठकर टूर्नामेंट का सेम वर्जन से आनंद ले सकते हैं।

कोहली ने यह भी कहा कि पास का इंतजाम करना एक जोखिम भरा काम है क्योंकि इसका कोई अंत नहीं दिखता है – “वो जानकारी चली जाती है फिर दो के तीन, तीन के छे, वो चलता ही रहता है “

क्रिकेटर ने बताया कि टीम के सदस्यों को सीमित संख्या में टिकट मिलते हैं, जिनमें से कई उनके परिवार के सदस्यों के पास जाते हैं, यही कारण है कि वह टिकटों के बारे में परेशान नहीं होना पसंद करते हैं।

आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 में दस टीमें भाग लेंगी। सबसे पहला मैच इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। सभी 48 मैच डिज़्नी+हॉटस्टार प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध हैं।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full