अमिताभ बच्चन ने बताया कैसे बने एक्टर, अपने भाई से जुड़ा किस्सा किया शेयर
अमिताभ बच्चन बाॅलीवुड के लेजेंड एक्टर माने जाते हैं। उनकी उम्र भले ही 80 साल से ज्यादा है गई है लेकिन आज भी उनमें फुर्ती किसी छोटे बच्चे से दिखाई देती है। उनकी फुर्ती का उदाहरण हमें कौन बनेगा करोड़पति शो में देखने को मिला था। जहां वें इस शो को होस्ट करते हैं। इस [...]
अमिताभ बच्चन बाॅलीवुड के लेजेंड एक्टर माने जाते हैं। उनकी उम्र भले ही 80 साल से ज्यादा है गई है लेकिन आज भी उनमें फुर्ती किसी छोटे बच्चे से दिखाई देती है। उनकी फुर्ती का उदाहरण हमें कौन बनेगा करोड़पति शो में देखने को मिला था। जहां वें इस शो को होस्ट करते हैं। इस शो के दौरान उन्होंने हाल ही में रोचक किस्सा शेयर किया और बताया कि उन्होंने कैसे एक एक्टर बनने का फैसला किया। आईये जानते है इस किस्से के बारे में।
भाई के कारण बने एक्टर
गौरतलब है कि अमिताभ के भी एक छोटे भाई हैं अजिताभ बच्चन इन दोनों का रिश्ता भी कुछ ऐसा ही है। इस एपिसोड में अमिताभ ने बताया कि उनके फ़िल्मी दुनिया में आने के पीछे भी उनके छोटे भाई अजिताभ का हाथ था। अमिताभ ने बताया कि फ़िल्म में काम करने से पहले वो कोलकाता में जॉब करते थे।
अमिताभ ने कहा- ‘हमलोग नौकरी कर रहे थे कोलकाता में, उन्होंने हमारी तस्वीर ली और भेज दिया एक प्रतियोगिता में।’ वो प्रतियोगिता तो वो हार गए, लेकिन फ़िल्म इंडस्ट्री में जाने का आइडिया उनके दिमाग़ में आ गया था। इसलिए अमिताभ ने जॉब छोड़ दी और फ़िल्मों में हाथ आज़माने मुंबई आ गए। अमिताभ की पहली फ़िल्म थी ‘7 हिंदुस्तानी’ शुरुआती दौर में उन्होंने भी काफ़ी स्ट्रगल किया था।
लंदन में रहता भाई
बाद में ‘जंजीर’ फ़िल्म के हिट होने के बाद वो फ़ेमस हो गए। इस तरह उनके छोटे भाई अजिताभ की वजह से अमिताभ एक्टर बने और यहां छा गए। वैसे उनके छोटे भाई अजिताभ बच्चन भी एक सक्सेसफ़ुल बिज़नेसमैन हैं। फ़िलहाल वो लंदन में अपने परिवार के साथ रहते हैंअमिताभ और उनका परिवार उनसे मिलने वहां आता-जाता रहता है।