जानिए निक और प्रियंका में से पहले किसने मैसेज किया था, इंटरव्यू में किया खुलासा

बाॅलीवुड में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का कपल काफी चर्चित कपल है। दोनों की जोडीन सिर्फ बाॅलीवुड में चर्चित रहती बल्कि हाॅलीवुड में भी काफी चर्चा रहती है। दोनों अक्सर साथ में दिखाई देते हैं। दोनों अक्सर इंटरव्यू में अपनी स्टोरी का खुलासा किया। कुछ ऐसा ही खुलासा हाल ही में निक जो

By Amit Rajput · 13/11/2023

बाॅलीवुड में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का कपल काफी चर्चित कपल है। दोनों की जोडीन सिर्फ बाॅलीवुड में चर्चित रहती बल्कि हाॅलीवुड में भी काफी चर्चा रहती है। दोनों अक्सर साथ में दिखाई देते हैं। दोनों अक्सर इंटरव्यू में अपनी स्टोरी का खुलासा किया। कुछ ऐसा ही खुलासा हाल ही में निक जोनस ने किया। आईये जानते है इस किस्से के बारे में।

प्रियंका ने भेजा था पहला मैसेज

एंडी कोहेन के टॉक शो में अपने भाइयों जो और केविन के साथ पहुंचे निक ने प्रियंका को भेजा पहला मैसेज दिखाया, जो उन्होंने प्रियंका के फोन पर भेजा था। शो में एक प्रशंसक ने निक से पूछा कि उन्होंने वास्तव में प्रियंका को क्या संदेश भेजा था, और क्या वह उनसे पहले कभी दूसरों के डीएम में गए थे।निक ने शुरू में सवाल के दूसरे हिस्से का जवाब नहीं दिया और इसके बजाय कहा, ‘प्रियंका से पहले का जीवन एक दूर की याद है और यह अब मौजूद नहीं है।’

निक ने अपने जेब से फोन निकाला और जो मैसेज उन्होंने प्रियंका को भेजा था उसके बारे में दर्शकों को बताया। निक ने बताया कि उन्होंने प्रियंका से कहा कि अरे, मुझे पता है कि हमारे पास बहुत सी चीजें समान हैं, आम दोस्त हैं, और मुझे लगता है कि हमें मिलना चाहिए। निक ने कहा कि सोशल मीडिया और डीएम ने उनके जैसे व्यक्ति के लिए एक नई दुनिया खोल दी। उन्होंने स्वीकार किया कि प्रियंका से पहले भी उन्होंने दूसरे लोगों को डीएम किया है। लेकिन अब उनके लिए प्रियंका की मायने रखती हैं।

निक ने दिया था रोचक जवाब

निक ने कहा कि सोशल मीडिया और डीएम ने उनके जैसे व्यक्ति के लिए एक नई दुनिया खोल दी। उन्होंने स्वीकार किया कि प्रियंका से पहले भी उन्होंने दूसरे लोगों को डीएम किया है। लेकिन अब उनके लिए प्रियंका की मायने रखती हैं।हाल ही में, एक पॉडकास्ट में प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि जब निक जोनस ने उन्हें पहली बार मैसेज किया था तो उनकी प्रतिक्रिया कैसी थी।

आर्मचेयर एक्सपर्ट पॉडकास्ट के दौरान बताया कि शादी से पहले निक ने उन्हें 2016 में ट्विटर पर मैसेज किया था। प्रियंका ने निक से कहा था कि तुम मुझे मेरे नंबर पर मैसेज क्यों नहीं करते हो?’ एक्ट्रेस बताती हैं कि उन्होंने ऐसा इसलिए कहा था वरना उनकी सोशल टीम उनके सारे मैसेज पढ़ लेती।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full