स्लमडॉग मिलेनियर को लेकर अनिल कपूर ने किया बड़ा खुलासा, बताया कैसे मिली थी उन्हें वह फिल्म

अनिल कपूर बाॅलीवुड के सबसे फिट और हैडसम अभिनेताओं में से एक माने जाते हैं। उन्होंने इंडस्ट्री में कई से बढ़कर हिट फिल्में दी हैं। इसमें कई सोलो और मल्टीस्टारर फिल्में शामिल हैं। इनमें ताल फिल्म का नाम भी शामिल है। जिसने हाल ही में अपने 23 साल पूरे किए थे। इस मौके पर फिल्म [...]

By Amit Rajput · 31/10/2023

अनिल कपूर बाॅलीवुड के सबसे फिट और हैडसम अभिनेताओं में से एक माने जाते हैं। उन्होंने इंडस्ट्री में कई से बढ़कर हिट फिल्में दी हैं। इसमें कई सोलो और मल्टीस्टारर फिल्में शामिल हैं। इनमें ताल फिल्म का नाम भी शामिल है। जिसने हाल ही में अपने 23 साल पूरे किए थे। इस मौके पर फिल्म के अभिनेता अनिल कपूर ने फिल्म को लेकर बड़ा खुलासा किया है। आईये जानते है इसके बारे में।

अनिल ने किया खुलासा

अनिल कपूर, ऐश्वर्या राय बच्चन, अक्षय खन्ना की अदाकारी से सजी फिल्म ‘ताल’ साल 1999 में सिनेमाई पर्दे पर रिलीज हुई थी और इसको हाल ही में 23 साल पूरे हो गए हैं। इस खास मौके पर अनिल कपूर ने फिल्म ने सेट से अपनी ऐश्वर्या, अक्षय और सुभाष घई की तस्वीर साझा करते हुए एक प्यार भरा नोट भी लिखा। इतना ही अनिल ने उनके जीवन की इस खास फिल्म से जुड़े कई तरह के किस्से भी साझा किए हैं।

साझा की गई तस्वीरों में जहां पहली में अनिल म्यूजिक बजाते नजर आ रहे हैं, वहीं दूसरी में वह ऐश्वर्या का हाथ थामे दिखाई दे रहे हैं। तीसरी तस्वीर फिल्म के पोस्टर की है, जिसमें ‘ताल’ के तीनों कलाकार हैं और चौथी तस्वीर में अनिल सुभाष घई के साथ कुछ बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं।अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट साझा करते हुए अनिल ने लिखा, ‘ताल को सिल्वर स्क्रीन पर आए 23 साल हो गए हैं। मैं इस आइकॉनिक फिल्म का हिस्सा बनने का हमेशा आभारी रहूंगा। कई मायनों में मैं मेरी किस्मत ने मुझे इस फिल्म से जोड़ा क्योंकि पहले यह फिल्म गोविंदा को ऑफर की गई थी, लेकिन बाद में यह मेरी झोली में ही गिर गई।’

ताल की वजह से मिली स्लमडॉग मिलेनियर

इसके बाद अनिल ने बताया कि ‘ताल’ की वजह से ही उन्हें स्लमडॉग मिलेनयर फिल्म ऑफर की गई थी। अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए अनिल ने लिखा, ‘ यह फिल्म मेरे लिए बहुत भाग्यशाली साबित हुई। ताल में मेरे प्रदर्शन को देखने के बाद ही डैनी बॉयल ने मुझे ऑस्कर विनिंग स्लमडॉग मिलेनयर में काम करने का मौका दिया था।

मैं अपने भाग्यशाली सितारों और अभूतपूर्व प्रतिभाशाली शोमैन सुभाष घई साहब के प्यार के लिए आभारी हूं। उनके साथ की गई चार सुपरहिट फिल्मों के लिए मैं हमेशा उन्हें धन्यवाद देना चाहता हूं।’

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full