Indian 2: ‘इंडियन 2’ को लेकर आया बड़ा अपडेट, कमल हासन की फिल्म की रिलीज डेट का कल हो सकता है एलान
तमिल सिनेमा के मशहूर निर्देशक एस शंकर की फिल्म ‘इंडियन 2' में कमल हासन मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। लंबे समय से फैंस को इस फिल्म का इंतजार है। फिलहाल फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन का काम जोरों पर चल रहा है। इस बीच फिल्म को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। ताजा [...]
तमिल सिनेमा के मशहूर निर्देशक एस शंकर की फिल्म ‘इंडियन 2’ में कमल हासन मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। लंबे समय से फैंस को इस फिल्म का इंतजार है। फिलहाल फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन का काम जोरों पर चल रहा है। इस बीच फिल्म को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है।
ताजा खबर यह है कि फिल्म जल्द ही रिलीज के लिए तैयार है। लाइका प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी ‘इंडियन 2’ इसी नाम की ब्लॉकबस्टर थ्रिलर का सीक्वल है। फिल्म में कमल हासन स्वतंत्रता सेनानी सेनापति के रूप में वापसी करते हुए दिखाई देंगे।
Received copy & processing… Stay connected for an update Tomorrow at 11 AM!#Indian2 🇮🇳 Ulaganayagan @ikamalhaasan @shankarshanmugh @anirudhofficial @dop_ravivarman @LycaProductions #Subaskaran @RedGiantMovies_ @gkmtamilkumaran @MShenbagamoort3 pic.twitter.com/Lur0kXOcaL
— Lyca Productions (@LycaProductions) October 28, 2023
हाल ही में इस फिल्म के प्रोडक्शन हाउस ने खुलासा किया है कि इंडियन 2 के संबंध में एक महत्वपूर्ण घोषणा कल 29 अक्टूबर, 2023 को की जाएगी। एक पोस्टर साझा करते हुए, प्रोडक्शन हाउस ने पोस्ट किया, “प्रतिलिपि प्राप्त हो चुकी है और कार्य जारी है… कल सुबह 11 बजे अपडेट के लिए जुड़े रहें।”
फिल्म के बारे में
बता दें कि फिल्म में एक बड़ी स्टार कास्ट है, जिसमें काजल अग्रवाल, प्रिया भवानी शंकर, सिद्धार्थ, रकुल प्रीत सिंह और बॉबी सिम्हा शामिल हैं जो फिल्म में महत्वपूर्ण किरदार निभा रहे हैं। इस फिल्म को अनिरुद्ध रविचंदर ने अपने संगीत से सजाया है। गौरतलब है कि कमल हासन ने कुछ समय पहले खुलासा किया था कि उन्होंने फिल्म के लिए शूट किए गए महत्वपूर्ण दृश्य देखे हैं और वह इनसे काफी प्रभावित हैं।
वर्क फ्रंट पर कमल हासन
वर्क फ्रंट की बात करें तो कमल हासन को पिछली बार विक्रम में देखा गया था। फिल्म में उन्होंने जबर्दस्त एक्शन से लोगों का दिल जीत लिया था। लोकेश कनगराज के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी जमकर कमाई की थी। इंडियन 2 के अलावा कमल केएच 234 में भी दिखने वाले हैं। लंबे समय बाद वह मणिरत्नम के साथ किसी फिल्में काम करेंगे।