Elvish Yadav Rave Case: एल्विश यादव से नोएडा पुलिस ने 3 घंटे की पूछताछ, आज राहुल यादव संग कराया जाएगा आमना-सामना
फेमस यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव मुश्किल में फंसते दिख रहे हैं। उनपर रेव पार्टी में सांप के जहर की सप्लाई करने का आरोप है। बीती रात एल्विश से नोएडा पुलिस ने 3 घंटे पूछताछ की। उनसे आज फिर पूछताछ होगी। नोएडा पुलिस आरोपी राहुल और एल्विश को आमने-सामने बैठाकर [...]
फेमस यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव मुश्किल में फंसते दिख रहे हैं। उनपर रेव पार्टी में सांप के जहर की सप्लाई करने का आरोप है। बीती रात एल्विश से नोएडा पुलिस ने 3 घंटे पूछताछ की। उनसे आज फिर पूछताछ होगी। नोएडा पुलिस आरोपी राहुल और एल्विश को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ कर सकती है।
Elvish Yadav: बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव कंट्रोवर्सी से घिरे हुए हैं। फेमस यूट्यूबर से सांप के जहर को सप्लाई करने और रेव पार्टी के मामले में नोएडा पुलिस ने बीती रात पूछताछ की। सेक्टर-20 थाने में उनसे तकरीबन 3 घंटे पूछताछ हुई। एल्विश मीडिया से बचने के लिए गुपचुप तरीके से पुलिस स्टेशन पहुंचे थे।
आज फिर होगी एल्विश से पूछताछ
यूट्यूबर से DCP, ACP लेवल के अधिकारियों ने पूछताछ की। DCP नोएडा हरिश्चन्द्र ने बताया कि एल्विश को दोबारा पूछताछ के लिए नोटिस दिया गया है। नोएडा पुलिस आरोपी राहुल और एल्विश को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ कर सकती है। वहीं बुधवार को गिरफ्तार 5 आरोपियों की पुलिस कस्टडी रिमांड नोएडा पुलिस को मिल सकती है।
इस मामले में और भी कई अपडेट सामने आए हैं। सांपों को वन विभाग ने मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा था। मेडिकल रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि 5 कोबरा की विष ग्रंथि निकाल ली गई थी। बाकी शेष 4 सांप विषैले नहीं थे।
डिप्टी सीवीओ के पैनल ने मेडिकल प्रशिक्षण किया। मालूम हो, किसी भी सांप की विष ग्रंथि निकालना क्रूरता की श्रेणी में आता है। इसके लिए 7 साल तक की सजा का प्रावधान है। न्यायालय की अनुमति के बाद सांपों को जंगल में छोड़ा गया।