सैम बहादुर Exclusive: क्या आप जानते हैं विक्की कौशल ने मेघना गुलज़ार के निर्देशन में असली सेना कर्मियों के साथ शूटिंग की थी?
विक्की कौशल स्टारर सैम बहादुर में कोई जूनियर आर्टिस्ट नहीं हैं। मेघना गुलज़ार द्वारा निर्देशित फिल्म में असली जीवन के सेना कर्मियों और डिफेंस फोर्स के लोगों को शामिल किया गया है और उन्हीं के साथ शूटिंग भी किया गया हैं। Vicky Kaushal: बॉलीवुड के सबसे टैलेंटेड और फेमस एक्टर्स में स
विक्की कौशल स्टारर सैम बहादुर में कोई जूनियर आर्टिस्ट नहीं हैं। मेघना गुलज़ार द्वारा निर्देशित फिल्म में असली जीवन के सेना कर्मियों और डिफेंस फोर्स के लोगों को शामिल किया गया है और उन्हीं के साथ शूटिंग भी किया गया हैं।
Vicky Kaushal: बॉलीवुड के सबसे टैलेंटेड और फेमस एक्टर्स में से एक विक्की कौशल जल्द ही मेघना गुलज़ार की सैम बहादुर में दिखाई देंगे। फिल्म का टीज़र कुछ दिनों पहले जारी किया गया था और इसने दर्शकों को काफी प्रभावित किया। फिल्म में फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा भी हैं। इसके अलावा, एक लीडिंग न्यूज पोर्टल को विशेष रूप से पता चला है कि मेघना गुलज़ार ने फिल्म में वास्तविक जीवन के सेना कर्मियों और डिफेंस फोर्स के लोगों को चुना है।
क्या आप जानते हैं विक्की कौशल ने सैम बहादुर में असली सेना कर्मियों के साथ शूटिंग की थी?
फिल्म के विकास से जुड़े एक सूत्र ने लीडिंग पोर्टल को बताया कि मेघना गुलज़ार ने विक्की कौशल अभिनीत फिल्म में चीजों को रीयल और ऑथेंटिक रखने की कोशिश की है, और इसके लिए गहन रिसर्च किया है। इसके अलावा इस फिल्म में कोई भी जूनियर आर्टिस्ट नहीं है। इसके बजाय, रीयल लाइफ सेना कर्मि और डिफेंस फोर्स के लोगों को फिल्म में लिया गया है। इस डिटेल ने फिल्म के प्रति हमारा उत्साह और बढ़ा दिया है।
https://www.instagram.com/reel/CyVHA_cIfxU/?igshid=MzRlODBiNWFlZA==
फिल्म सैम बहादुर के बारे में
इस बीच, सैम बहादुर का टीज़र पिछले हफ्ते जारी किया गया था। फिल्म में विक्की कौशल भारत के पहले फील्ड मार्शल और सैन्य ताकत सैम मानेकशॉ की भूमिका निभा रहे हैं। वहीं, फातिमा सना शेख इंदिरा गांधी के रूप में और सान्या मल्होत्रा सैम मानेकशॉ की पत्नी सिलू के रूप में नजर आ रही हैं। इन कलाकारों के अलावा फिल्म में नीरज काबी, एडवर्ड सोनेनब्लिक और जीशान अय्यूब भी हैं।
यह फिल्म 2018 की फिल्म राज़ी के बाद मेघना गुलज़ार और विक्की कौशल के दूसरे प्रोजेक्ट है। सैम बहादुर का टीज़र मिलिट्री लीडर की एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी कहानी की झलक पेश करता है। फिल्म के बारे में बात करते हुए विक्की ने कहा कि फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की भूमिका निभाना एक बहुत बड़ा सम्मान और एक बड़ी जिम्मेदारी है। “हमने भारत के महान नायकों में से एक को पर्दे पर जीवंत करने के लिए अपना दिल लगा दिया है। मैं इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनकर गर्व महसूस कर रहा हूं जो बहुत इंस्पिरेशनल है,” उन्होंने कहा।
सैम बहादुर 1 दिसंबर, 2023 को दुनिया भर में सिल्वर स्क्रीन पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।