UPPCS Success Story: इस हैरत एंगेज असली जिंदगी की कहानी सुन, आप भी होजाएंगे शॉक्ड! 35 लोगों का परिवार, 3 बार फेल, चौथे प्रयास में 6th रैंक पाकर बनीं SDM

यूपीपीएससी में 6th टॉपर बनीं सल्तनत परवीन की मां ने कहा, उन्हें बेटी के जन्म के समय से भरोसा था वह एक दिन ऑफिसर बनेगी. UPPCS 2022 की परीक्षा के नतीजों में छठी रैंक पाना, सल्तनत के 7 सालों के इंतजार का फल है. UPPCS Success Story: UPPSC Final Result 2022 आने के बाद से [...]

By Shaikh Almina · 14/2/2024

यूपीपीएससी में 6th टॉपर बनीं सल्तनत परवीन की मां ने कहा, उन्हें बेटी के जन्म के समय से भरोसा था वह एक दिन ऑफिसर बनेगी. UPPCS 2022 की परीक्षा के नतीजों में छठी रैंक पाना, सल्तनत के 7 सालों के इंतजार का फल है.

UPPCS Success Story: UPPSC Final Result 2022 आने के बाद से ही न्यूज18 हिंदी आपके लिए इस परीक्षा को पास करने वालों की कहानियां लेकर आ रहा है. इसी कढ़ी में आज की कहानी है UPPSC में 6th रैंक पाने वाली सल्तनत परवीन की. अब इन्हें SDM का मिलेगा. सल्तनत की कहानी बाकी दुनिया से थोड़ी और ज्यादा खास है. वे अपने मां-बाप की इकलौती बेटी हैं.

सल्तनत परवीन लखनऊ के अलीगंज में जॉइंट फैमिली में रहती हैं, मीडिया रिपोर्ट्स बताती हैं कि उनके परिवार में 30-35 लोग हैं. सल्तनत के पिता मोहम्मद शमीम खान किराना स्टोर चलाते हैं. इनकी मां आशिया खान गृहिणी हैं. मिडिल क्लास परिवार से ताल्लुक रखने वाले मां-पिता ने बेटी को बहुत मेहनत और पूरी लगन से पढ़ाया. सल्तनत की स्कूलिंग अलीगंज न्यू वे सीनियर सेकेंडरी स्कूल से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट से हुई. लखनऊ की इंटीग्रल यूनिवर्सिटी से 2016 में बीटेक किया.

बीटेक के बाद से वे परीक्षा की तैयारी में लग गईं. इस बार वे चौथे प्रयास में UPPSC में सफ हुई हैं. इससे पहले 3 बार वे इंटरव्यू तक आकर रह गईं. इस सालों में कई मौके ऐसे आए जब परवीन की हिम्मत टूटी, उन्होंने फिर से एग्जाम न देने का फैसला किया. सल्तनत परवीन की असफलता पर सिर्फ वे ही लोगों की बातें नहीं सुनती थी, बल्कि मां-बाप को भी ‘बेटी को इतना पढ़ाने की जरूरत क्या है’ जैसे ताने सुनने को मिले.

अपनी इकलौती बेटी को कामयाब करने के लिए मां-बाप ने न कभी खुद हिम्मत हारी, न बेटी को हारने दी. आज सल्तनत की कामयाबी सभी की मिली-जुली मेहनत का नतीजा है. UPPCS 2022 की परीक्षा के नतीजों में छठी रैंक पाना, सल्तनत के 7 सालों के इंतजार का फल है.

यूपीपीएससी में 6th टॉपर बनीं सल्तनत परवीन की मां ने कहा, उन्हें बेटी के जन्म के समय से भरोसा था वह एक दिन ऑफिसर बनेगी. पढ़ाई में बेहतर होने के साथ-साथ वे खेलकूद में भी अच्छी रही. (लिस्ट में नंबर 6 पर सल्तनत)

सल्तनत परवीन ने अपने परिवार, खासकर पिता जिन्होंने उन्हें प्रोत्साहित किया, हर बात में समर्थन देकर यहां तक आने में मदद की, उन सभी का शुक्रिया अदा किया. सल्तनत 30 से 35 सदस्यों वाले संयुक्त परिवार में रहती हैं, उन्होंने सभी के लिए आभार व्यक्त किया.

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full