22 साल की उम्र में कमाते हैं करीब 1.60 करोड़ रुपए, फिर भी नहीं जीते लग्जरी लाइफ, पढ़े Google के सॉफ्टवेयर इंजीनियर की Success Story
आज के आर्टिकल में हम आपको गूगल के सॉफ्टवेयर इंजीनियर एथन गुओनली की सक्सेस स्टोरी बताते हैं। Real life Success Story: कहते हैं कड़ी मेहनत करने वालों की कभी हार नहीं होती। ऐसा ही आजकल के युवा कर रहे हैं, जो अपनी मेहनत से स्टार्टअप कर रहे हैं। ऐसा ही कुछ कमाल कर दिखाया है, [...]
आज के आर्टिकल में हम आपको गूगल के सॉफ्टवेयर इंजीनियर एथन गुओनली की सक्सेस स्टोरी बताते हैं।
Real life Success Story: कहते हैं कड़ी मेहनत करने वालों की कभी हार नहीं होती। ऐसा ही आजकल के युवा कर रहे हैं, जो अपनी मेहनत से स्टार्टअप कर रहे हैं। ऐसा ही कुछ कमाल कर दिखाया है, 22 वर्षीय कर्मचारी ने जोकि 35 साल की उम्र में रिटायर होना चाहते हैं। उनका एकमात्र लक्ष्य है कि इन 13 सालों में वह 41 करोड रुपए की बचत कर लें। तो चलिए आज के आर्टिकल में हम आपको गूगल के सॉफ्टवेयर इंजीनियर एथन गुओनली की सक्सेस स्टोरी बताते हैं।
गूगल में हैं सॉफ्टवेयर इंजीनियर
एथन कैलिफोर्निया के रहने वाले हैं, जो मात्र 22 साल के हैं। उन्होंने मास्टर डिग्री करने के साथ ही नौकरी भी शुरू कर दी थी। फिलहाल, वह गूगल में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पोस्ट पर काम कर रहे हैं। इतनी कम उम्र में बड़ा अचीवमेंट करने वाले इस युवा ने दुनिया में एक उदाहरण पेश किया है और आज यह लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा बन चुके हैं। बता दें कि एथन बहुत ही सिंपल लाइफ जीते हैं, उन्हें ज्यादा लग्जरी लाइफ जीना पसंद नहीं है। बचत करने के लिए वह महंगे कपड़े नहीं पहनते। इसके अलावा, फिट रहने के लिए वह घर का बना खाना खाते हैं।
एथन गुओनली की नेट वर्थ
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह सालाना करीब 1.60 करोड रुपए कमाते हैं। फिलहाल, वह रियल स्टेटमेंट करीब 1.1 करोड रुपए निवेश कर चुके हैं। बता दें कि उनके घर का किराया 5.5 लाख है। इसके अलावा, ट्रैवलिंग पर वह 52,000 रुपये, इंश्योरेंस में 27,000 रुपये, खाने के लिए 30,000 रुपये और बाकी 50,000 रुपये खर्च करते हैं। दरअसल, जितनी सैलरी बचती है वह उसे सेव करते हैं। उनका लक्ष्य है कि वह 35 साल की उम्र तक 51 करोड रुपए के मालिक बन जाए। इसके बाद वह अपनी जीवन को चैन से जीना चाहते हैं।