Success Story: कौन हैं ये 3 सगे भाई-बहन, जो एक साथ लगे सरकारी नौकरी, पिता ने कर्ज लेकर पढ़ाया

हरियाणा के तीन भाई-बहनों ने कमाल कर दिखाया है। तीनों एक साथ एक ही परीक्षा में सरकारी नौकरी लगे हैं। Life Success Story: हरियाणा के हिसार जिले के नारनौंद के गांव राखी शाहपुर निवासी तीन भाई-बहनों की यह सक्‍सेस स्‍टोरी कामयाबी का ट्रिपल डोज है। इसमें मेहनत के दम पर गरीबी को मात देना

By Shaikh Almina · 13/3/2024

हरियाणा के तीन भाई-बहनों ने कमाल कर दिखाया है। तीनों एक साथ एक ही परीक्षा में सरकारी नौकरी लगे हैं।

Life Success Story: हरियाणा के हिसार जिले के नारनौंद के गांव राखी शाहपुर निवासी तीन भाई-बहनों की यह सक्‍सेस स्‍टोरी कामयाबी का ट्रिपल डोज है। इसमें मेहनत के दम पर गरीबी को मात देना और बेटा-बेटी को खूब पढ़ा-लिखाकर काबिल बनाना है।

खास बात यह है कि हरियाणा के इन तीन भाई बहनों को पढ़ाने के लिए किसान पिता को लाखों का कर्ज तक लेना पड़ा है। इस पूरा गांव इनकी कामयाबी की मिसाल देता नहीं थक रहा।

एक लीडिंग न्यूज पोर्टल से बातचीत में रामनिवास शास्‍त्री ने बताया कि उनकी दो बेटियां रिंपी व प्रिया रानी और एक बेटा जतिन एक साथ ग्रुप डी में सरकारी नौकरी लगे हैं। तीनों बच्‍चों की अभी पढ़ाई भी पूरी नहीं हुई कि वे सक्‍सेस भी हो गए।

तीनों भाई बहन पढ़ रहे

रामनिवास बताते हैं कि बड़ी बेटी रिंपी (23) अभी रणवीर विश्‍वविद्यलाय जींद से उच्‍च शिक्षा प्राप्‍त कर रही है। बेटा जतिन (21) बीए कर चुका है जबकि सबसे छोटी बेटी प्रिया रानी (19) अभी कॉलेज में सेकंड ईयर में है।

हरियाणा सरकार में ग्रुप डी की नौकरी के लिए करीब पांच माह पहले परीक्षा हुई थी, जिसमें तीन भाई-बहनों ने भी हिस्‍सा लिया था। अब 8 मार्च की रात को साढ़े 12 बजे रिजल्‍ट आया तो इन तीनों का भी चयन हो गया।

तीनों ने ज्‍वाइन की नौकरी

रामनिवास कहते हैं कि तीनों बच्‍चों ने हिसार में ही सरकारी नौकरी ज्‍वाइन कर ली है। अभी कॉमन कैडर में कार्यरत हैं। जल्‍द ही इन्‍हें विभाग आवंटित किया जाएगा। पूरे हरियाणा में ये तीनों भाई-बहन का चर्चा का विषय बने हुए हैं।

तीनों भाई बहन नेशनल प्‍लेयर भी

रामनिवास व उनकी पत्‍नी सुनीता खेतीबाड़ी और पशुपालन से बच्‍चों की पर‍वरिश की है। बेटी रिम्‍पी को जींद, बेटे जतीन को लालवीर एकेडमी हिसार और प्रिया रानी को नारनौंद पढ़ने भेजा। तीनों भाई-बहन कबड्डी के नेशनल भी खिलाड़ी हैं। रिंपी बेहतरी कैचर है जबकि जतीन व प्रिया रेडर हैं।

पिता ने लिया दस लाख का कर्ज

रामनिवास ने बताया कि बच्‍चों को दूसरे शहर-कस्‍बों में पढ़ाने के लिए बहन समेत अन्‍य रिश्‍तेदारों से करीब 10 लाख से ज्‍यादा का कर्ज लिया है। सबसे छोटी बेटी प्रिया रानी का मिल्‍ट्री पुलिस में भी नंबर आ चुका है, मगर वह बड़े भाई-बहन के साथ ग्रुप डी की सर्विस ही ज्‍वाइन करेगी।

सक्सेस मंत्र

जतिन ने बताया कि तीनों भाई एक ही कमरे में बैठकर एक साथ पढ़ाई किया करते थे। कहीं से कोचिंग नहीं ली। हम तीनों का मानना है कि मेहनत का कोई तोड़ नहीं। मेहनत और खुद पर भरोसा ही हमारी सफलता का मूलमंत्र है।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full