Radhika Merchant: कौन हैं राधिका मर्चेंट, कितनी है Net Worth? बनेगीं अंबानी परिवार की छोटी बहू

कौन हैं राधिका मर्चेंट? जो बनाने वाली हैं मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की दुल्हन। Radhika Merchant Special: मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी जल्द ही राधिका मर्चेंट से शादी करने वाले हैं। कपल का गुजरात के जामनगर में प्री-वेडिंग फंक्शन 1 मार्च से 3 मार्च तक जारी है। आ

By ·

कौन हैं राधिका मर्चेंट? जो बनाने वाली हैं मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की दुल्हन।

Radhika Merchant Special: मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी जल्द ही राधिका मर्चेंट से शादी करने वाले हैं। कपल का गुजरात के जामनगर में प्री-वेडिंग फंक्शन 1 मार्च से 3 मार्च तक जारी है। आइए जानते हैं कौन हैं राधिका मर्चेंट और कितनी है इनकी नेटवर्थ

कौन हैं राधिका मर्चेंट?

राधिका मर्चंट जाने-माने बिजनेसमेन और एन्कोर हेल्थकेयर के CEO वीरेन मर्चेंट की बेटी हैं। वीरेन मर्चेंट देश के करोड़पतियों की लिस्ट में शामिल हैं। राधिका एन्कोर हेल्थकेयर कंपनी को संभालती हैं और डायरेक्टर भी हैं। उन्होंने न्यूयॉर्क से अपनी ग्रेजुएशन की है इसके अलावा वह डांस की भी शौकीन हैं।

राधिका मर्चेंट की संपत्ति

मीडिया रिपोर्ट्स के राधिका मर्चेंट की कुल संपत्ति 8-10 करोड़ के बीच में बताई गई है। वहीं उनके पिता वीरेन मर्चेंट के पास करीब 755 करोड़ रुपये की संपत्ति है। जो कि देश के सबसे अमीर बिजनेसमेन में से एक हैं।

कितनी पढ़ी-लिखी हैं राधिका मर्चेंट

राधिका मर्चेंट का जन्म गुजरात के कच्छ में हुआ था। उन्होंने अपनी पढ़ाई विदेश से की है। न्यू योर्क यूनिवर्सिटी से उन्होंने राजनीति और अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन पूरी की है। राधिका ने मुंबई इकोले मोंडियल वर्ल्ड से पढ़ाई पूरी की है। फिलहाल राधिका अपने पिता का बिजनेस संभाल रही हैं।

राधिका और अनंत के प्री-वेडिंग फंक्शन

राधिका और अनंत अंबानी लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। कपल की पिछले साल 2023 में ही सगाई हो चुकी है। अब जल्द ही ये कपल शादी के बंधन में बंधने जा रहा है। शादी से पहले 1- 3 मार्च में कपल के प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू हो चुके हैं। प्री-वेडिंग फंक्शन गुजरात के जामगनर में हो रहे हैं। प्री-वेडिंग फंक्शन के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहे हैं।

Hindi Behind Talkies AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें