कौन हैं Krystyna Pyszkova? जिन्होंने जीता 71वें मिस वर्ल्ड का ताज
दुनिया को नई मिस वर्ल्ड के रूप में क्रिस्टीना पिस्जकोवा मिल गई हैं, उनके बारे में डिटेल से जानने के लिए नीचे आर्टिकल को पढ़ना जरूरी है। Miss World 2024 Winner Krystyna Pyszkova: 9 मार्च 2024 को 71वें मिस वर्ल्ड 2024 का सफलतापूर्वक समापन हो गया है। इस साल का ताज Czech Republic की
दुनिया को नई मिस वर्ल्ड के रूप में क्रिस्टीना पिस्जकोवा मिल गई हैं, उनके बारे में डिटेल से जानने के लिए नीचे आर्टिकल को पढ़ना जरूरी है।
Miss World 2024 Winner Krystyna Pyszkova: 9 मार्च 2024 को 71वें मिस वर्ल्ड 2024 का सफलतापूर्वक समापन हो गया है। इस साल का ताज Czech Republic की हसीना क्रिस्टीना पिस्जकोवा (Krystyna Pyszkova) ने अपने नाम किया है। क्रिस्टीना की ताजपोशी पौलेंड की कैरोलिना के हाथों हुई, जो बीते साल की मिस वर्ल्ड रह चुकी हैं। भारत की सिनी शेट्टी टॉप 8 में अपनी जगह बना पाईं, और टॉप 4 से बाहर हो गईं। पूरे 28 सालों के बाद इंडिया को इस सौंदर्य प्रतियोगिता की मेजबानी करने का सुनहरा मौका मिला था।
इस मौके पर दुनियाभर के सेलिब्रिटी पहुंचे थे, और करण जौहर ने होस्टिंग की कमान अपने हाथों में ली हुई थी, जिसे वो बखूबी निभा रहे थे। अब हम बात करते हैं नई मिस वर्ल्ड क्रिस्टीना पिस्जकोवा की और बताते हैं उनके बारे में विस्तार से।
कौन हैं क्रिस्टीना पिस्जकोवा?
नई मिस वर्ल्ड 2024 का ताज क्रिस्टीना पिस्जकोवा के सिर सजा है। 19 जनवरी 1999 को जन्मी क्रिस्टीना अभी लॉ की पढ़ाई कर रही हैं, और वो एक स्वंयसेवी और इंटरनेशनल मॉडल भी हैं। क्रिस्टीना ने खुद का एक फाउंडेशन भी खोला है जिसका नाम क्रिस्टीना पिस्जको ही रखा है। तंजानिया में उन्होंने अंडरप्रिविलेज्ड बच्चों के लिए बहुत से ऐसे काम किये हैं जिनकी जितनी सराहना की जाए उतनी कम है। उनके काम की बात करें तो क्रिस्टीना ने गरीब बच्चों के लिए एक इंग्लिश स्कूल खोला है और वो उसे खुद संभालती हैं।
मुश्किल भरा रहा सफर
हालांकि अब दुनिया को नई मिस वर्ल्ड मिल चुकी है, लेकिन क्रिस्टीना पिस्जकोवा के लिए मिस वर्ल्ड की जर्नी आसान नहीं थी। लेकिन कहते हैं न कि जहां चाह होती है वहां राह अपने आप निकल जाती है। ऐसा ही कुछ क्रिस्टीना के साथ भी हुआ और वो बन गईं मिस वर्ल्ड 2024। जैसे ही विनर का नाम घोषित हुआ उन्हें अपने कानों पर यकीन नहीं हुआ। पिस्जकोवा को ताज पहनाने का काम साल 2023 की मिस वर्ल्ड कैरोलिना बियालवास्का ने किया। क्रिस्टीना ने इस ताज को अपने नाम कर अपने देश का नाम रौशन कर दिया है।
कितनी मिली प्राइज मनी?
दुनिया को क्रिस्टीना पिस्जकोवा के रूप में मिस वर्ल्ड 2024 मिल गई हैं। उनके सिर पर सजा ताज उनके देश के गौरव को बढ़ा रहा है। अब नई मिस वर्ल्ड की प्राइज मनी की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्हे जो ताज पहनाया गया है उसकी कीमत करीब 82 से 85 लाख है। इस ताज में बेशकीमती हीरे मोती जड़े होते हैं।
हां ये भी सही है कि विनर के पास ये ताज सिर्फ साल के लिए ही होता है जो बाद में नई मिस वर्ल्ड को पहनाया जाता है। अब बात मिस वर्ल्ड की प्राइम मनी की करें तो वो करीब 10 करोड़ के आसपास होती है। हालांकि अभी इस बात की कोई पुष्टि नहीं हुई है। इसके साथ ही मिस वर्ल्ड को पूरे एक साल के लिए दुनिया में कहीं भी घूमने रहने और होटल के खाने पीने का सभी खर्च फ्री होता है।