OMG! ‘मेरा बेटा बीवी का गुलाम है…’, Ravindra Jadeja के पिता ने बहू रीवाबा पर लगाया इल्जाम, कहा- ‘बेटे को परिवार से अलग किया’

Ravindra Jadeja: भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी रविंद्र जडेजा एक बार फिर से सूर्खियों में हैं. वैसे तो रवींद्र पिच पर अपनी शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं. वहीं फैंस भी उन्हें प्यार से जड्डू कहकर बुलाते हैं. मगर इन दिनों फैंस के फेवरेट जड्डू अपनी पर्सनल ला

By Sakshi Pandey · 10/2/2024

Ravindra Jadeja: भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी रविंद्र जडेजा एक बार फिर से सूर्खियों में हैं. वैसे तो रवींद्र पिच पर अपनी शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं. वहीं फैंस भी उन्हें प्यार से जड्डू कहकर बुलाते हैं. मगर इन दिनों फैंस के फेवरेट जड्डू अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर छाए हुए हैं. दरअसल Ravindra Jadeja के पिता अनिरुद्ध सिंह जडेजा ने अपने बेटे और बहू पर चौंकाने वाला खुलासा किया है. जिसे सुनकर आपके भी होश उड़ जाएंगे.

पति के पैर छूकर रीवाबा ने जीता था दर्शकों का दिल

रवींद्र जडेजा के पिता का कहना है कि, उनका अपने बेटे और बहू से कोई रिश्ता नहीं है और इसकी वजह कोई और नहीं बल्कि खुद उनकी बहू रीवाबा जडेजा हैं. जी हां, वहीं रीवाबा जडेजा जिनके संस्कारों का बखान लोग आज भी लोगों की जुबां पर रहता है. हाल ही में वर्ल्डकप के दौरान भारतीय टीम की जीत पर रीवाबा ने भरे मैदान में पति के पैर छूकर सभी का दिल जीत लिया था. गुजरात की बड़ी नेता होने के बावजूद रीवाबा जनता के साथ जुड़ाव के लिए मशहूर हैं. मगर अब ससुर के आरोपों ने रवींद्र जडेजा और रीवाबा पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं.

ससुर ने लगाया परिवार तोड़ने का आरोप

अनिरुद्ध सिंह बेटे और बहू से इस कदर खफा हैं कि, उन्होंने बेटे को बीवी का गुलाम तक कह दिया है. उनका आरोप है कि रीवाबा के चलते उनके परिवार में दरार पैदा हो गई है और आलम ये है कि, शहर में ही रहने के बावजूद उन्हें अपने बेटे से मिलने का मौका नहीं मिलता है.

बेटे-बहू ने नहीं है रिश्ता

रवींद्र जडेजा के पिता ने हाल ही में मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में कई हैरतअंगेज खुलासे किए हैं. उन्होंने कहा, “मैं सच बता दूं, मेरा रवि (रविंद्र जडेजा) या उनकी पत्नी रीवाबा जडेजा के साथ किसी भी तरह का कोई संबंध नहीं है. हम उन्हें नहीं बुलाते, और वो हमें नहीं बुलाते. रवि की शादी के दो-तीन महीने बाद ही विवाद होने लगे. फिलहाल मैं जामनगर में रहता हूं. मगर फिर भी हमारी कभी मुलाकात नहीं होती.”

पांच साल में नहीं देखा पोती का चेहरा

बहू रीवाबा की तरफ इशारा करते हुए अनिरुद्ध जडेजा ने कहा कि, “शादी के तीन महीने के भीतर, उसने मुझसे कहा कि सब कुछ उसके नाम पर कर दिया जाना चाहिए. उसने हमारे परिवार में दरार पैदा कर दी है. वह परिवार नहीं चाहती थी और स्वतंत्र जीवन चाहती थी. परिवार में किसी से भी कोई रिश्ता नहीं है. बस नफरत है. मैं कुछ भी छिपाना नहीं चाहता. हमने पांच साल में अपनी पोती का चेहरा भी नहीं देखा है. उसके ससुराल वाले मौज-मस्ती कर रहे हैं क्योंकि उनके पास एक बैंक है.”

अनिरुद्ध का कहना है कि, “पता नहीं पत्नी ने उस पर क्या जादू कर दिया है, इससे तो अच्छा होता कि वह शादी न करता, अच्छा होता अगर वह क्रिकेटर न बनता. हम इस स्थिति में नहीं होते.”

जामनगर की विधायक हैं रीवाबा जडेजा

रवींद्र जडेजा के पिता के इन आरोपों पर कई लोगों को विश्वास नहीं हो रहा है. बता दें कि, रवींद्र जडेजा की पत्नी गुजरात के जामनगर से विधायक हैं. मगर उनके सौम्य और शांत स्वाभाव से गुजरात की जनता अच्छी तरह वाकिफ है. ऐसे में पिता के आरोपों में कितनी सच्चाई है. ये पता करना काफी मुश्किल है.

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full