IPL 2024: हार्दिक पांड्या के सपोर्ट में उतरे R. Ashwin, रोहित के फैंस की क्लास लगाते हुए कहा- ‘ये मत भूलो कि…’

टीम इंडिया के अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने हार्दिक पांड्या का समर्थन करते हुए उन्हें ट्रोल कर रहे रोहित शर्मा के फैंस की क्लास लगाई है। R Ashwin on Hardik Pandya: मुंबई इंडियंस के नए कप्तान बने हार्दिक पांड्या पिछले कुछ दिनों से फैंस के निशाने पर हैं। जब से हार्दिक ने गुजरात

By ·

टीम इंडिया के अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने हार्दिक पांड्या का समर्थन करते हुए उन्हें ट्रोल कर रहे रोहित शर्मा के फैंस की क्लास लगाई है।

R Ashwin on Hardik Pandya: मुंबई इंडियंस के नए कप्तान बने हार्दिक पांड्या पिछले कुछ दिनों से फैंस के निशाने पर हैं। जब से हार्दिक ने गुजरात टाइटंस का साथ छोड़कर अपनी पुरानी फ्रेंचाइजी के साथ जुड़े हैं और फिर मुंबई इंडियंस ने उन्हें रोहित शर्मा की जगह कप्तान बनाने का फैसला किया है तब से सोशियल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जा रहा हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने हार्दिक पांड्या का समर्थन करते हुए बड़ी बात बोल दी है।

आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस का अब तक का सफर आसान नहीं रहा हैं। शुरुवाती दोनों मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। ऐसे में खबरें भी सामने आई की टीम के खिलाड़ी दो घुट में बांट गए हैं। टीम के कुछ सदस्य रोहित शर्मा के साथ है, जबकि कुछ खिलाड़ी हार्दिक का साथ दे रहे हैं। अब इन अफवाहों के बीच रविचंद्रन अश्विन ने इस मामले में खुलकर बात की है।

हार्दिक का साथ, रोहित के फैंस की लगी क्लास

जब हार्दिक पांड्या सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में आउट होकर ड्रेसिंग रूम की तरफ बढ़ रहे थे तब हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में मौजूद कुछ फैंस जोर जोर से रोहित- रोहित के नारे लगा रहे थे। ये वीडियो सोशियल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हुआ था। अब अश्विन ने हार्दिक का समर्थन करते हुए फैंस की क्लास लगाई है और ये बात भी याद दिलाई हैं की दोनों खिलाड़ी भारत के लिए ही खेलते हैं।

क्या कहा अश्विन ने

अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ‘प्रशंसकों युद्धों को इस घिनौने रास्ते पर कभी नहीं जाना चाहिए। ये याद रखनी चाहिए की ये खिलाड़ी किस देश का प्रतिनिधित्व करते है- हमारे देश का! तो फिर एक क्रिकेटर के आलोचना का क्या औचित्य है? आपको को खिलाड़ी पसंद है उसकी तारीफ जरूर करें लेकिन दूसरों को नीचा दिखाकर नहीं। यहीं एक ऐसी चीज है जिसे मैं अपने देश से गायब करना पसंद करूंगा!’

रविचंद्रन अश्विन ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा की क्या आपने किसी अन्य देश में ऐसा होते हुए देखा है? क्या आपने रूट और बटलर या स्मिथ और कमिंस के प्रशंसकों को लड़ते देखा है? ऐसा सिर्फ हमारे देश में हो रहा हैं और इसे हमें खत्म करना चाहिए।

मुंबई इंडियंस का अगला मैच राजस्थान रॉयल्स के सामने होगा

आईपीएल 2024 में शुरुवाती दो मैच हार चुकी मुंबई इंडियंस पहली जीत के तलाश में है। हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली टीम का अगला मैच 1 अप्रैल को अपने होमग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स से होगा।

Hindi Behind Talkies AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें