IPL 2024: स्टेडियम में पत्नी और बेटियों को देख चहक उठें पिता आर.अश्विन! पत्नी ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट!

रविचंद्रन अश्विन और पृथी नारायणन की लव स्टोरी इतनी फिल्मी है कि आपको भी इनकी कहानी सुन इस प्यारे से कपल से प्यार हो जाएगा। खेल की वजह से हुए अलग और खेल ने ही मिलाया। ऐसी है इस खिलाड़ी की लव स्टोरी। भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज स्पिनर और आईपीएल में सबकी खिल्ली उड़ाने [...]

By Shaikh Almina · 23/4/2024

रविचंद्रन अश्विन और पृथी नारायणन की लव स्टोरी इतनी फिल्मी है कि आपको भी इनकी कहानी सुन इस प्यारे से कपल से प्यार हो जाएगा। खेल की वजह से हुए अलग और खेल ने ही मिलाया। ऐसी है इस खिलाड़ी की लव स्टोरी।

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज स्पिनर और आईपीएल में सबकी खिल्ली उड़ाने वाले रविचंद्रन अश्विन का गेम तो आपने देखा ही है। लेकिन क्या आप इनकी प्यारी सी लव स्टोरी के बारे में जानते हैं? जहां एक ओर अश्विन को क्रिकेट के लिए अपने स्कूल और बचपन के प्यार पृथी नारायणन से दूर होना पड़ा, आगे चलकर वही क्रिकेट उन्हें मिलाने का जरिया बना।

लंबे समय की दूरी के यानी कि 10 साल बाद भी अश्विन का प्यार कम नहीं हुआ और शादी के बाद आज भी इनका रिश्ता दो पक्के दोस्तों जैसा हैं। इनके बीत जितना प्यार हैं उतना ही धैर्य भी है, यही इनके कामयाब रिश्ते का राज है। आप भी सोच रहे होंगे न कि क्रिकेट ने इन्हें कैसे मिलाया! ऐसा ही है अश्विन और पृथी की लव स्टोरी का क्लाइमेक्स, लेकिन अभी तो पूरी पिक्चर बाकी हैं। साथ ही आपका ये जानना भी जरूरी है कि पति-पत्नी के बीच कैसा रिश्ता होना चाहिए।

खेल की वजह से हुए अलग

अश्विन और पृथी स्कूल टाइम से साथ थे और एक ही क्लास में पढ़ते थे। वैसे तो अश्विन को पहली नजर में ही पृथी से प्यार हो गया था लेकिन उन्होंने कभी भी इसका जिक्र नहीं किया। स्कूल पूरा होने के बाद दोनों की राहें भी बदल गईं, लेकिन दोनों फिर भी मिला करते थे। पृथी भी इस खिलाड़ी को मन ही मन चाहने लगी थी लेकिन कभी जताया नहीं। इसके बाद अश्विन का सारा ध्यान अपने खेल पर चला गया और फिर दोनों अपने-अपने करियर में बिजी हो गए।

खेल ने ही फिर से मिलाया

अपने करियर में अच्छी ग्रोथ के चलते अश्विन को आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम से खेलने का मौका मिला। संयोग की बात ये थी कि पृथी उस समय सीएसके के लिए सोशल मीडिया हैंडल करने का काम करती थी। फिर क्या? फिर एक दिन बचपन के इन दोस्तों की अचानक से मुलाकात हो गई।

अब ऐसे मौके बार-बार तो आते नहीं हैं इसलिए अश्विन ने मन बना लिया कि वो पृथी से अपने दिल की बात कह कर ही रहेंगे और उन्होंने अपने 10 साल पुरानी दोस्त से प्यार का इजहार कर दिया। इनके रिश्ते में ये कहावत एकदम ठीक बैठती है कि सब्र का फल मीठा होता हैं।

इतने प्यार से किया इजहार, न नहीं कह पाई पृथी

हर लड़की चाहती है कि उसे चाहने वाला बहुत ही प्यार से अपने फीलिंग का इजहार करे और अश्विन ने ऐसा ही कुछ किया। एक शो के दौरान पृथी ने बताया कि अश्विन ने उन्हें ये कहकर डेट के लिए पूछा कि ‘मैंने तुम्हें पूरी लाइफ पसंद किया है और मेरी ये फीलिंग 10 सालों में भी नहीं बदली है।’ जिसके बाद उन्होंने डेट के लिए पूछा। स्कूल की दोस्ती से डेट और फिर 2013 में शादी तक का इनका ये सफर किसी फिल्मी कहानी की तरह हैं। आज इस प्यारे से कपल की दो बेटियां हैं।

स्टेडियम में बेटियों को देख इमोशनल हुए अश्विन

पिता अश्विन को सपोर्ट करने कल के मैच के लिए दोनों बेटियां थी मौजूद स्टेडियम में। पहले तो पिता ढूंढते रहें अपनी बेटियों को और फिर मिलने के बाद, उनकी खुशी का कोई ठिकाना ही नहीं रहा! देखिए ये वायरल वीडियो:

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full