रवीना टंडन की बेटी राशा चली बॉलीवुड की राह पर! जल्द ही नजर आएंगी फ़िल्मों में।

Raveena Tandon Daughter: बॉलीवुड में नेपोटिज्म पे बहस आए दिन चलती रहती है। लेकिन इन विवादों के बीच भी स्टार किड्स लॉन्च किए जाते हैं। हाल ही में रवीना टंडन की बेटी राशा टंडन की बॉलीवुड में एंट्री होने की खबर आ रही है। राशा टंडन अभी 17 साल की हैं और फिल्मों में कदम [...]

By Akanksha Pandey · 20/1/2023

Raveena Tandon Daughter: बॉलीवुड में नेपोटिज्म पे बहस आए दिन चलती रहती है। लेकिन इन विवादों के बीच भी स्टार किड्स लॉन्च किए जाते हैं। हाल ही में रवीना टंडन की बेटी राशा टंडन की बॉलीवुड में एंट्री होने की खबर आ रही है। राशा टंडन अभी 17 साल की हैं और फिल्मों में कदम रखने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। आपको बता दें राशा की फैन फॉलोइंग भी काफी अच्छी है। वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव भी रहती हैं।

Raveena Tandon with Daughter Rasha Tandon

अजय देवगन के भतीजे का डेब्यू

आपको बताते चलें की पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार डायरेक्टर अभिषेक कपूर जल्द ही एक फिल्म बनाने वाले हैं। फिलहाल फिल्म का नाम अभी तय नहीं किया गया है। इस फिल्म के लिए रवीना टंडन की बेटी राशा को लॉन्च करने वाले हैं। इस फिल्म में अजय देवगन के भतीजे अमान देवगन भी एक्टिंग में अपना करियर बनाने के लिए बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं। अभिषेक कपूर की फिल्म एक्शन और एडवेंचर से भरपूर होगी। इस फिल्म में अजय देवगन भी मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। रिपोर्ट की मानें तो बताया जा रहा है कि अजय देवगन एक अलग गेट अप में नजर आने वाले हैं । बताया जा रहा है की दर्शकों ने अबतक उनका ये अंदाज पहले कभी नहीं देखा होगा।

अभिनेत्री रवीना टंडन

रवीना टंडन 90 की दशक की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक रही हैं। उन्होंने कई यादगार फिल्में भी की है जिसे दर्शक आज भी याद करते हैं। अब उनकी बेटी राशा टंडन फिल्मों में आने को तैयार है। गौरतलब है रवीना ने 2004 में अनिल थडानी से शादी की थी। रवीना के दो बच्चे हैं राशा और रणबीर। इसके अलावा रवीना ने शादी से पहले दो बच्चों को गोद भी लिया था जिनका नाम पूजा और छाया है।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full