बेटी राशा थडानी संग Raveena Tandon ने पूरी की 12 ज्योतिर्लिंग यात्रा, महादेव की भक्ति में डूबी दिखीं एक्ट्रेस

बॉलीवुड स्टार रवीना टंडन ने हाल ही में 12 ज्योतिर्लिंग की यात्रा पूरी की है। जिसके बाद अदाकारा ने अपनी बेटी राशा थडानी संग रामसेतु से लेटेस्ट तस्वीरें फैंस के साथ शेयर कीं। यहां देखें फोटोज। Raveena Tandon: बॉलीवुड स्टार रवीना टंडन हाल ही में धार्मिक यात्रा पर निकली थीं। अदाकारा

By Shaikh Almina · 23/12/2023

बॉलीवुड स्टार रवीना टंडन ने हाल ही में 12 ज्योतिर्लिंग की यात्रा पूरी की है। जिसके बाद अदाकारा ने अपनी बेटी राशा थडानी संग रामसेतु से लेटेस्ट तस्वीरें फैंस के साथ शेयर कीं। यहां देखें फोटोज।

Raveena Tandon: बॉलीवुड स्टार रवीना टंडन हाल ही में धार्मिक यात्रा पर निकली थीं। अदाकारा रवीना टंडन ने खुद इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम के जरिए दी है। अदाकारा रवीना टंडन ने अपनी बेटी राशा थडानी के साथ लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। जिसमें मां-बेटी 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करने पहुंची थीं। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही छाने लगीं। इन तस्वीरों को शेयर कर रवीना टंडन ने एक बेहद इमोशनल नोट सोशल मीडिया पर शेयर किया। यहां देखें सामने आईं लेटेस्ट फोटोज।

रवीना टंडन ने सिल्क साड़ी-ग्रीन ब्लाउज में किए महादेव के दर्शन

अदाकारा रवीना टंडन इन दिनों धार्मिक यात्रा पर थीं। अदाकारा ने इस दौरान क्रीम कलर की साड़ी और ग्रीन ब्लाउज में महादेव के दर्शन किए। जिसकी फोटोज अब वायरल हैं।

बेटी राशा थडानी संग ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने पहुंचीं रवीना टंडन

अदाकारा रवीना टंडन अपनी बेटी राशा थडानी संग देश में स्थित 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने पहुंची थीं। इस दौरान दोनों पारंपरिक परिधानों में नजर आईं।

12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन के बाद रामेश्वरम पहुंचीं रवीना टंडन

अदाकारा रवीना टंडन ने अपनी इस ट्रिप के बारे में बताते हुए इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर लिखा कि वो 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर चुकी हैं। इसके बाद वो रामेश्वर्म पहुंचीं।

रामेश्वरम के समंदर में बिताए रवीना टंडन ने सुकून के पल

अदाकारा रवीना टंडन ने रामेश्वरम के समंदर में सुकून के पल बिताए। ये बात सामने आई उनकी ये लेटेस्ट तस्वीरें खुद बयां कर रही हैं।

रामसेतु से लिया रवीना टंडन ने आशीर्वाद

अदाकारा रवीना टंडन ने इस दौरान रामसेतु के भी दर्शन किए। जहां पुजारियों ने उन्हें रामसेतु से विशेष आशीर्वाद दिया।

राशा थडानी ने भी रामसेतु के किए दर्शन

रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी भी रामसेतु के दर्शन के लिए पहुंची थीं। जहां दोनों को ही रामसेतु मंदिर से आशीर्वाद लिया।

भक्ति में डूबी दिखीं रवीना टंडन-राशा थडानी

अदाकारा रवीना टंडन और उनकी बेटी राशा थडानी इस दौरान पूरी तरह से भगवान शिव की भक्ति में चूर दिखीं। उनकी ये तस्वीरें देख फैंस भी भक्तिमय हो गए।

पारंपरिक साड़ी पहन बेहद खुश थीं रवीना टंडन

अदाकारा रवीना टंडन ने इस दौरान पारंपरिक क्रीम साड़ी में अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं। अदाकारा की ये तस्वीरें फैंस का भी दिल जीत ले गईं।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full