24 साल बाद रविना टंडन ने खोला ‘शूल’ फिल्म का राज, सच्चाई जान रह जाएंगे हैरान

एक्ट्रेस रवीना टंडन ने 24 साल बाद ‘शूल’ फिल्म को लेकर ऐसी बात बताई जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया। आइए जानते हैं वह राज क्या है? Raveena Tandon: एक्ट्रेस रवीना टंडन मौजूदा समय में डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर अपनी आने वाली वेब सीरीज ‘कर्मा कॉलिंग’ के प्रमोशन की तैयारियों में जुटी है।

By Shaikh Almina · 18/1/2024

एक्ट्रेस रवीना टंडन ने 24 साल बाद ‘शूल’ फिल्म को लेकर ऐसी बात बताई जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया। आइए जानते हैं वह राज क्या है?

Raveena Tandon: एक्ट्रेस रवीना टंडन मौजूदा समय में डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर अपनी आने वाली वेब सीरीज ‘कर्मा कॉलिंग’ के प्रमोशन की तैयारियों में जुटी है। हाल ही में एक साक्षात्कार में उन्होंने फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा के साथ फिल्म “शूल” में किए अपने काम को लेकर यादें ताजा की। फिल्म शूटिंग के दौरान हुई एक घटना को जब उन्होंने शेयर किया तो सभी हैरान रह गए।

सभी को कर दिया हैरान

रवीना ने जब शूल की शूटिंग के दौरान की बातों में चर्चा कर रही थी तो उन्होंने एक ऐसी बात कही जिसे सुनकर हर कोई दंग रह गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने बताया कि फिल्म डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा उन्हें फिल्म में देख ही नहीं पाए। यहां तक की जब वह अपने पूरे कॉस्ट्यूम में थीं तब भी वह उन्हें पहचान नहीं पाए।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक इंटरव्यू में, रवीना ने उस घटना को याद करते हुए कहा कि “जब हम प्रोमो की शूटिंग कर रहे थे, मैं मेकअप रूम से बाहर निकली और कैमरे के सामने खड़ी हो गई। मेकअप रूम से एक लंबा गलियारा था सेट तक” और मैं गलियारे को पार कर रही थी। तभी रामू भी वहीं से गुजर रहे थे।” रवीना ने कहा कि जब उन्होंने उनका अभिवादन किया तो रामू ने कोई जवाब नहीं दिया, जिससे उन्हें विश्वास हो गया कि वह शुरू में फिल्म में उनकी कास्टिंग से खुश नहीं थे।”

ऐसे मिली भूमिका

रवीना कहानी को जारी रखते हुए आगे कहती हैं कि “सेट पर आगे बढ़ते हुए, मैंने खुद को शूल पोस्टर के भावनात्मक दृश्य में डुबो दिया। वह एक बेहद भावनात्मक शूट था, और अचानक, इसके बीच में, मैंने सुना, ‘ओह’ हे भगवान, राव्स! क्या वह आप हैं?’ मैंने जवाब दिया, ‘हां, मैंने गलियारे में आपका स्वागत किया, लेकिन आपने मुझे पहचाना ही नहीं।’ रवीना कहती हैं राम गोपाल ने माना कि उन्होंने उन्हें पहचाना नहीं। इसके बाद राम गोपाल ने कहा कि ‘ठीक है, हम आगे बढ़ रहे हैं।’ और इस तरह मैंने शूल में भूमिका हासिल की।” शूल में रवीना के साथ-साथ मनोज बाजपेयी और सयाजी शिंदे ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full