रवीना टंडन की सीरीज ‘Karma Calling’ का टीजर जारी, गुरूर और दंभ से भरी नजर आईं अभिनेत्री

अभिनेत्री रवीना टंडन की आगामी सीरीज ‘कर्मा कॉलिंग' का टीजर जारी हो गया है। यह सीरीज डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी। Raveena Tandon: अभिनेत्री रवीना टंडन जल्द ही सीरीज ‘कर्मा कॉलिंग' में नजर आएंगी। यह सीरीज डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी। आज इसका टीजर जारी हो ग

By ·

अभिनेत्री रवीना टंडन की आगामी सीरीज ‘कर्मा कॉलिंग’ का टीजर जारी हो गया है। यह सीरीज डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी।

Raveena Tandon: अभिनेत्री रवीना टंडन जल्द ही सीरीज ‘कर्मा कॉलिंग’ में नजर आएंगी। यह सीरीज डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी। आज इसका टीजर जारी हो गया है। बता दें कि रवीना टंडन इसमें इंद्राणी कोठारी का किरदार निभा रही हैं। टीजर में उनका अंदाज काफी ताकतवर लग रहा है, लेकिन साथ ही वे गुरूर और दंभ से भरी नजर आ रही हैं।

नजर आया अभिनेत्री का रौबदार अंदाज

सीरीज में रवीना टंडन अलीबाग सोसायटी पर राज करने वाली इंद्राणी कोठारी रोल अदा कर रही हैं। सीरीज में उनका शाही अंदाज नजर आया है। टीजर की शुरुआत में रवीना टंडन संजी-संवरी नजर आ रही हैं और बैकग्राउंड से आवाज आती है, ‘सक्सेस पाने के लिए कोई नियम नहीं होता, अपने उसूल आदर्श और यहां तक कि करीबी लोग, कुछ नहीं’।

कर्मा को दिखाया ठेंगा!

बैकग्राउंड से आ रही आवाज रवीना टंडन की ही है। वे आगे कहती हैं, ‘लोग कहते हैं कि जैसा करोगे वैसा भरोगे, लेकिन मैं कहती हूं कि जब दुनिया आपके कदमों में हो तो कर्मा भी कुछ नहीं कर सकता है’। टीजर देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि सीरीज में रवीना टंडन बेहद ग्लैमरस लुक में नजर आने वाली हैं। बता दें कि इस फिल्म को आरएटी फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है और रुचि नारायण इस सीरीज की निर्देशक हैं।

रवीना टंडन ने साझा किया अनुभव

रवीना टंडन की ये दिलचस्प सीरीज अगले साल ओटीटी पर दस्तक देगी। 26 जनवरी 2024 से ये डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। ये सीरीज यूएस की ऑरिजिनल सीरीज ‘रिवेंज’ पर आधारित है। अपने किरदार को लेकर रवीना टंडन ने कहा, ‘मैंने इस तरह का किरदार लंबे वक्त से अदा नहीं किया था। सीरीज में मेरा इंद्राणी कोठारी का रोल अपनी ही दुनिया में यकीन करता है। इस सीरीज के जरिए बतौर कलाकार मुझे खुद को और ज्यादा एक्सप्लोर करने में मदद मिली है। इसका हिस्सा बनने के लिए मैं डिज्नी प्लस हॉटस्टार की शुक्रगुजार हूं’।

Hindi Behind Talkies AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें