Exclusive: Rashmika Mandanna का ही जबरा फैन निकला डीप फेक बनाने वाला शख्स, कहा – ये था मकसद

Rashmika Mandanna: नेश्नल क्रश के नाम से मशहूर अदाकारा रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) के डीप फेक वीडियो ने कुछ दिनों पहले जमकर सूर्खियां बटोरी थी. ऐसे में बिग बी अमिताभ बच्चन से लेकर साउथ सिनेमा तक कई सितारों ने रश्मिका के लिए आवाज बुंलद कर ली थी. जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने डी

By Sakshi Pandey · 22/1/2024

Rashmika Mandanna: नेश्नल क्रश के नाम से मशहूर अदाकारा रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) के डीप फेक वीडियो ने कुछ दिनों पहले जमकर सूर्खियां बटोरी थी. ऐसे में बिग बी अमिताभ बच्चन से लेकर साउथ सिनेमा तक कई सितारों ने रश्मिका के लिए आवाज बुंलद कर ली थी. जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने डीप फेक बनाने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस ने शेयर की शख्स की डीटेल्स

दिल्ली पुलिस ने शनिवार को डीप फेक बनाने वाले शख्स को आंध्र प्रदेश में पकड़ा था. जिसके बाद पुलिस ने शख्स से पूछताछ शुरु कर दी थी. वहीं डीप फेक बनाने वाले व्यक्ति ने खुद को रश्मिका का बहुत बड़ा फैन बताया है. जिसकी जानकारी दिल्ली पुलिस के डीसीपी हेमंत तिवारी ने साझा की है.

हेमंत तिवारी ने बताया कि, इस केस की तकनीकि जांच में काफी मेहनत करनी पड़ी थी. पुलिस ने 10 नवंबर को केस दर्ज किया था. जिसके बाद 500 से ज्यादा सोशल मीडिया अकाउंट को खंगाला गया था. हमारी टीम कई राज्यों में गई और आखिरकार नवीन नामक शख्स को आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले से हिरासत में लिया गया था.

वीडियो बनाने का मकसद

पुलिस ने बताया कि, नवीन रश्मिका का बहुत बड़ा फैन है और डीप फेक वीडियो बनाने के पीछे का मकसद किसी को नुकसान पहुंचाना नहीं था. नवीन वीडियो के जरिए पैसा कमाने और फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए ये सब कर रहा था. नवीन ने 2021 में चेन्नई से इलेक्ट्रॉनिक्स और टेलीकम्युनिकेशन में बीटेक किया है. उसने साउथ के दो सेलेब्स का फैन पेज बनाया था. जिसके फॉलोअर्स 90 हजार थे. वहीं रश्मिका का वीडियो अपलोड करने के बाद फॉलोअर्स 1 लाख से भी ज्यादा पहुंच गए थे. वहीं नवीन ने यूट्यूब से एडिटिंग कोर्स सीखने के बाद रश्मिका का डीप फेक वीडियो बनाया था. वहीं जब कई सितारे रश्मिका के पक्ष में उतर आए तो उसने डर के वीडियो डिलीट कर दिया और फैन पेज भी डिलीट कर दिया था.

क्या है पूरा मामला

बता दे कि, 6 नवंबर को रश्मिका मंदाना का डीप फेक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था. जिसकी जानकारी रश्मिका ने शेयर करते हुए एक्शन की मांग की थी. हालांकि रश्मिका के बाद आलिया भट्ट, काजोल, सचिन तेंदुलकर और नोरा फतेही भी डीप फेक का शिकार हो गई थीं.  

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full