Breaking: ब्रह्मास्त्र 2 में ‘देव’ बनेंगे रणवीर सिंह? दीपिका पादुकोण के साथ शेयर करेंगे स्क्रीन!
Brahmastra 2: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की मशहूर फिल्म ब्रह्मास्त्र को लोगों ने काफी पसंद किया था. ऐसे में कई फैंस ब्रह्मास्त्र 2 का भी इंतजार कर रहे हैं. वहीं फिल्म को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के अलावा रणवीर सिंह भी ब्रह्मास्त्र 2 (Brahmastra 2) का [
Brahmastra 2: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की मशहूर फिल्म ब्रह्मास्त्र को लोगों ने काफी पसंद किया था. ऐसे में कई फैंस ब्रह्मास्त्र 2 का भी इंतजार कर रहे हैं. वहीं फिल्म को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के अलावा रणवीर सिंह भी ब्रह्मास्त्र 2 (Brahmastra 2) का हिस्सा बनने वाले हैं. इस फिल्म में रणवीर देव का रोल अदा करेंगे.
शिवा और देवा की जोड़ी
ब्रह्मास्त्र में रणबीर कपूर ने शिवा का किरदार निभाया था. वहीं आलिया भट्ट ने भी शिवा की शक्तियों को पहचानने में उसका साथ दिया था. इसके अलावा फिल्म में अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय भी मुख्य भूमिका में नजर आए थे. वहीं फिल्म में शाहरुख खान का कैमियो भी देखने को मिला था. ऐसे में सुपरस्टार्स से भरपूर इस फिल्म में अब एक और स्टार का नाम जुड़ने जा रहा है. खबरों की मानें तो फिल्म में रणवीर शिवा के पिता देव का रोल निभा सकते हैं. हालांकि मेकर्स ने अभी तक इस बात की पुष्टी नहीं की है.
दीपिका के साथ शेयर करेंगे स्क्रीन
ब्रह्मास्त्र में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने भी शिवा की मां का किरदार निभाया था. ऐसे में अगर रणवीर सिंह देव के रुप में फिल्म में एंट्री करते हैं. तो जाहिर है कि रणवीर और दीपिका की जोड़ी एक बार फिर से साथ नजर आएगी. रणवीर और दीपिका की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को काफी पसंद है. रामलीला से लेकर बाजीराव मस्तानी तक दोनों की जोड़ी ने पर्दे पर कई रिकॉर्ड्स बनाए हैं. ऐसे में ब्रह्मास्त्र 2 में एक नहीं बल्कि दो रियल कपल्स देखने को मिलेंगे. जहां रणवीर और दीपिका साथ में स्क्रीन शेयर करेंगे. तो वहीं रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की जोड़ी एक बार फिर से बड़े पर्दे पर धमाल मचाती नजर आएगी.
2025 में शुरु होगी शूटिंग
ब्रह्मास्त्र 2 की शूटिंग 2025 में शुरु हो सकती है. फिल्म के निर्देशक अयान मुखर्जी अभी वॉर 2 की शूटिंग में व्यस्त हैं. तो वहीं रणवीर सिंह भी बैजू बावरा की शूटिंग कर रहे हैं. वहीं 2024 के बीच में रणवीर संजय लीला भंसाली के साथ फिल्म की शूटिंग शुरु करेंगे. इसी कड़ी में रणवीर की अपकमिंग फिल्मों में सिंघम अगेन और डॉन 3 का नाम भी शामिल है. खबरों की मानें तो 2025 की शुरुआत में डॉन 3 की शूटिंग शुरु होगी. ऐसे में मुमकिन है कि 2025 के मध्य में ब्रह्मास्त्र 2 की शूटिंग को भी हरी झंडी मिल सकती है.