Ranveer Singh: रणवीर सिंह ने शेयर की बचपन की फोटो, काला चश्मा और हाथ में बंदूक देखकर लोगों ने कहा ‘छोटा डॉन’, बिग बी और शाहरुख से किया वादा
Ranveer Singh: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) अपनी अपकमिंग फिल्म डॉन 3 को लेकर काफी सूर्खियों में हैं. वहीं हाल ही में फिल्म का टीजर रिलीज किया गया है. जिसमें डॉन के रूप में रणवीर का फर्स्ट लुक सामने आया है. हालांकि इसी बीच रणवीर ने अपने बचपन की कुछ फोटोज शेयर की हैं. [
Ranveer Singh: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) अपनी अपकमिंग फिल्म डॉन 3 को लेकर काफी सूर्खियों में हैं. वहीं हाल ही में फिल्म का टीजर रिलीज किया गया है. जिसमें डॉन के रूप में रणवीर का फर्स्ट लुक सामने आया है. हालांकि इसी बीच रणवीर ने अपने बचपन की कुछ फोटोज शेयर की हैं. जिन्हें देखने के बाद लोग रणवीर की फोटो पर मजेदार कमेंट्स करते नजर आ रहे हैं.
रणवीर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बैक टू बैक तीन तस्वीरें पोस्ट की हैं. इस तस्वीर में रणवीर ने आंखों पर काला चश्मा लगा रखा है. तो वहीं दूसरी तस्वीर में रणवीर हाथ में बंदूक लेकर पोज देते नजर आ रहे हैं. साथ ही तीसरी तस्वीर में रणवीर अपने बाइसेप्स यानी डोले दिखाने की कोशिश कर रहे हैं. रणवीर की ये तस्वीरें देखने के बाद जहां फैंस की हंसी निकल पड़ी है. तो वहीं इस पोस्ट में लम्बा चौड़ा कैप्शन लिखकर रणवीर ने सभी को इमोशनल कर दिया है.
रणवीर ने लिखा कि, बचपन में मुझे फिल्में देखना काफी पसंद था और बाकी बच्चों की तरह मैं भी अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान को देखकर बड़ा हुआ था. ये दोनों हिन्दी सिनेमा के गोट्स रहे हैं. मैं हमेशा से इनकी तरह हिन्दी फिल्म का हीरो बनना चाहता था. इनका मेरी जिंदगी में अहम योगदान रहा है. बचपन से इनका प्रभाव मेरे ऊपर देखने को मिलता था. अब ना सिर्फ मेरे बचपन का सपना पूरा हो रहा है बल्कि मैं इनकी विरासत को आगे बढ़ाने वाला हूं.
रणवीर ने आगे लिखा कि, मुझे पता है ये बहुत बड़ी जिम्मेदारी है. डॉन डॉयनेस्टी का हिस्सा बनना आसान नहीं है. मुझे उम्मीद है कि, लोग मुझे एक मौका देंगे और जैसे मेरे पिछले किरदारों को प्यार मिला है. उतना ही प्यार मुझे इस रोल में मिलेगा.
इसके आगे रणवीर ने फिल्म के निर्देशक फरहान अख्तर को भी धन्यवाद दिया है. साथ ही रणवीर ने कहा कि, मेरे दोनों सुपरनोवा, बिग बी और शाहरुख खान, मुझे उम्मीद है कि मैं आप दोनों का सर गर्व से ऊंचा कर सकूंगा.
ऐसे में रणवीर की पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए एक यूजर ने लिखा कि, मेरे दादा जी ने मुझे अमिताभ बच्चन के बारे में बताया था. मेरे पिता ने मुझे शाहरुखान से रूबरू करवाया. अब मैं अपने बच्चों को रणवीर सिंह का किस्सा सुनाउंगा.
वहीं रणवीर की तस्वीर पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, बचपन से पूरा फायर हो बाबा. तो दूसरे यूजर ने कहा कि, अब समझ में आया इन्होंने क्यों कहा था कि, अपना टाइम आएगा.
बता दें कि, अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म डॉन 1978 में रिलीज हुई थी. जिसके बाद 2006 में शाहरुख खान ने फिल्म ड़ॉन के साथ बड़े पर्दे पर एंट्री ली थी. इस फिल्म में शाहरुख के अपोसिट प्रियंका चौपड़ा ने लीड रोल निभाया था. वहीं 2011 में शाहरुख और प्रियंका एक बार फिर से डॉन 2 में नजर आए थे. जिसके बाद डॉन 3 के साथ रणवीर सिंह इस सुपरहिट फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनने जा रहे हैं. ये फिल्म 2025 में बड़े पर्दे पर दस्तक देगी.
ये भी पढ़ें – गिरगिट की तरह रंग बदलते हैं रणवीर सिंह, इन फिल्मों ने किया साबित