दिवाली की खुशियों के बीच रणवीर सिंह के घर पसरा मातम, लक्ष्मी पूजा के दौरान हुआ नाना का निधन!

दिवाली के त्योहार पर जहां हर तरफ खुशियों और रोशनी का माहौल था, वहीं बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह के परिवार में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। 96 साल की उम्र में उनके नाना का निधन हो गया। इस दुखद खबर को रणवीर की बहन ने एक भावुक पोस्ट के जरिए साझा किया और बताया कि लक्ष्मी पूजा के दौरान उनके प्यारे दादू ने अंतिम सांस ली।

By ·

दिवाली पर रणवीर सिंह के परिवार में पसरा मातम

रणवीर सिंह के नाना डॉ. राम हिंगोरानी ने 96 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। परिवार के लिए यह खबर बेहद भावुक कर देने वाली है। खास बात यह है कि उन्होंने दिवाली जैसे शुभ त्योहार के दिन अंतिम सांस ली। उनकी पोती सौम्या ने बताया कि दादू ने लक्ष्मी पूजा के दौरान शांति से इस दुनिया को विदा कहा।

सौम्या ने शेयर किया भावुक पोस्ट

सौम्या हिंगोरानी ठाकरे ने इंस्टाग्राम पर अपने दादू के साथ कई पुरानी तस्वीरें और वीडियो साझा किए। इसके साथ उन्होंने एक भावुक नोट भी लिखा। सौम्या ने बताया कि उनके दादू 96 साल के थे और उन्होंने जिंदगी को बेहद खूबसूरती से जिया। उनके मुताबिक, यह जिंदगी शोक मनाने की नहीं, बल्कि उनके शानदार सफर का जश्न मनाने की है।

https://www.instagram.com/p/DfkFT6Vieto/?rpxt=dDkyOXVpazdtbzMx

सौम्या ने अपने पोस्ट में लिखा कि उनके दादू दिवाली के दिन अपनी पत्नी यानी उनकी दादी के पास चले गए। उन्होंने यह भी कहा कि लक्ष्मी पूजा के दौरान दुनिया को अलविदा कहने से ज्यादा शुभ समय शायद कोई दूसरा नहीं हो सकता। उन्होंने मजाकिया और प्यार भरे अंदाज में कल्पना की कि अब दादू और दादी दोनों साथ बैठकर परिवार को देख रहे होंगे। आखिर में उन्होंने दादू से अपने लिए आइसक्रीम का एक स्कूप बचाकर रखने की बात कही।

नाना के बेहद करीब थे रणवीर सिंह

रणवीर सिंह का अपने नाना के साथ बेहद खास रिश्ता था। एक्टर कई बार सोशल मीडिया पर उनके साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर कर चुके हैं। साल 2023 में फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के प्रमोशन के दौरान रणवीर ने अपने नाना का एक मजेदार वीडियो शेयर किया था। इसमें 93 साल की उम्र में भी डॉ. राम हिंगोरानी फिल्म के गाने 'व्हाट झुमका' पर डांस करते नजर आए थे।

उनका अंदाज देखकर रणवीर ने उन्हें असली रॉकस्टार बताया था। एक अन्य वीडियो में नाना मजाकिया अंदाज में टिक्की की जगह टकीला लाने की बात कहते नजर आए थे।

रणवीर और दीपिका ने नहीं दी प्रतिक्रिया

फिलहाल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की ओर से नाना के निधन पर कोई सार्वजनिक बयान सामने नहीं आया है। सोशल मीडिया पर फैंस परिवार के प्रति संवेदनाएं जाहिर कर रहे हैं।

Hindi Behind Talkies AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें