OMG! शाहरुख खान और सनी देओल के कमबैक पर रानी मुखर्जी ने दिया बयान, दोनों सुपरस्टार्स के बारे में कही ये बड़ी बात

Rani Mukherji: 2023 सनी देओल और शाहरुख खान के लिए काफी लकी साबित हुआ है. जहां सनी देओल ने गदर 2 के साथ 22 सालों बाद बड़े पर्दे पर शानदार वापसी की है. तो वहीं पांच सालों तक सिल्वर स्क्रीन से दूर रहने के बाद शाहरुख खान ने पठान, जवान और डंकी जैसी सुपरहिट फिल्में [...]

By Sakshi Pandey · 16/1/2024

Rani Mukherji: 2023 सनी देओल और शाहरुख खान के लिए काफी लकी साबित हुआ है. जहां सनी देओल ने गदर 2 के साथ 22 सालों बाद बड़े पर्दे पर शानदार वापसी की है. तो वहीं पांच सालों तक सिल्वर स्क्रीन से दूर रहने के बाद शाहरुख खान ने पठान, जवान और डंकी जैसी सुपरहिट फिल्में देकर बेहतरीन कमबैक किया है. ऐसे में सनी देओल और शाहरुख की वापसी पर रानी मुखर्जी (Rani Mukherji) ने अपनी चुप्पी तोड़ी है.

रानी ने जाहिर की खुशी

2023 में ही रानी मुखर्जी की फिल्म मिसेज चैटर्जी वर्सेज नॉर्वे रिलीज हुई थी. फिल्म में रानी की एक्टिंग को काफी सरहाना मिली. मगर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कलेक्शन नहीं कर पाई थी. ऐसे में रानी कहती हैं कि, उन्हें हमेशा बड़े पर्दे पर आना अच्छा लगता है और उनके हिसाब से उम्र इसमें बाधा नहीं है. रानी ने कहा कि, “मैंने 1996 में अपना डेब्यू किया था. तो मैं पूरी तरह से 90 के दशक की अदाकारा होने का क्रेडिट नहीं ले सकती हूं.”

वहीं शाहरुख और सनी के शानदार कमबैक पर कमेंट करते हुए रानी कहती हैं कि, “हां अगर आप शाहरुख खान और मेरे अन्य साथी कलाकारों के बारे में बात करेंगे तो मैं उन सभी के लिए बहुत खुश हूं.”

शाहरुख के साथ रानी की फिल्में

शाहरुख खान और रानी मुखर्जी ने बड़े पर्दे पर कई सुपरहिट फिल्में दी हैं. वहीं काजोल के बाद रानी के साथ किंग खान की जोड़ी फैंस की फेवरेट मानी जाती है. इस लिस्ट में 1998 में रिलीज हुई फिल्म कुछ कुछ होता है का नाम भी शामिल है. जिसे आज भी एवरग्रीन फिल्मों में गिना जाता है. इसके अलावा फिल्म कभी खुशी कभी गम, ओम शांति ओम, चलते चलते और कभी अलविदा ना कहना जैसी फिल्मों में दोनों ने साथ स्क्रीन शेयर की है.

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full