Breaking: एक्टर के बाद निर्देशक बनना चाहती हैं रानी मुखर्जी, कहा – बड़े पर्दे से हो चुकी है अरेंज मैरिज, नहीं चाहिए कोई दूसरा प्यार
Rani Mukherjee: फिल्म इंडस्ट्री में कई कलाकार एक्टिंग के साथ-साथ डायरेक्टर बनने की भी ख्वाहिश रखते हैं. अरबाज खान से लेकर अजय देवगन और सनी देओल जैसे कई सितारों ने निर्देशन में भी हाथ आजमाया है. वहीं इस फेहरिस्त में अब रानी मुखर्जी (Rani Mukherjee) का नाम भी जुड़ने जा रहा है. रानी
Rani Mukherjee: फिल्म इंडस्ट्री में कई कलाकार एक्टिंग के साथ-साथ डायरेक्टर बनने की भी ख्वाहिश रखते हैं. अरबाज खान से लेकर अजय देवगन और सनी देओल जैसे कई सितारों ने निर्देशन में भी हाथ आजमाया है. वहीं इस फेहरिस्त में अब रानी मुखर्जी (Rani Mukherjee) का नाम भी जुड़ने जा रहा है. रानी मुखर्जी ने एक्टिंग के बाद निर्देशन को लेकर अपनी दिलचस्पी साझा की है.
निर्देशन से रानी का वास्ता
रानी मुखर्जी अब चोपड़ा फैमिली की बहू हैं. वहीं उनके पति और YRF (यशराज फिल्म्स) के मालिक आदित्य चोपड़ा दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे से लेकर मोहब्बतें, रब ने बना दी जोड़ी और बेफिक्रे जैसी कई ब्लॉक बस्टर फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं. ऐसे में रानी भी फिल्म के निर्देशन को लेकर काफी एक्साइटेड हैं. रानी का कहना है कि, “मैं हर चीज के लिए इंशाल्लाह हां कहूंगी और आगे की चीजें भगवान पर छोड़ दूंगी. फिल्म इंडस्ट्री में इतने सालों तक काम करते आ रहे हैं. जिससे समझ आ गया है कि किसी भी व्यक्ति के लिए कुछ भी असंभव नहीं होता है. मुझे फिल्म निर्माण का हर पहलु पसंद है. अगर भविष्य में मुझे डायरेक्टर बनने का मौका मिलता है. तो मैं जरुर उसका हिस्सा बनना पसंद करुंगी.”
बड़े पर्दे से हुई शादी
आजकल ओटीटी का जमाना है. मगर रानी खुद को सिनेमाघरों तक की सीमित रखना चाहती हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म से दूरी बनाने को लेकर रानी मुखर्जी कहती हैं कि, “मैं अपना पूरा ध्यान सिनेमाघरों में आने वाली फिल्मों पर ही रखना चाहूंगी. जहां से 27 साल पहले मैंने शुरुआत की थी. मेरे लिए ये अरेंज मैरिज की तरह है. जब एक बार बड़े पर्दे से मेरी शादी हो चुकी है और मैं पूरी तरह से बड़े पर्दे के प्यार में हूं. मुझे कोई दूसरा प्यार नहीं चाहिए. सिनेमाघरों के लिए मैं वफादार रहना चाहती हूं.”
रानी मुखर्जी का वर्कफ्रंट
रानी मुखर्जी के वर्कफ्रंट की बात करें, तो वो बॉक्स ऑफिस की सुपरहिट फ्रेंचाइजी मर्दानी 3 से बड़े पर्दे पर कमबैक करेंगी. इस फिल्म में रानी एसपी शिवानी शिवाजी रॉय का किरदार अदा करेंगी.