शमशेरा के फ्लाॅप होने से आहत हुए थे रणबीर कपूर, पत्नी आलिया भट्ट ने किया खुलासा

बाॅलीवुड में कई बार कुछ हीरो की फिल्म सुपरहिट होती है। तो कई बार काफी मेहनत के बाद भी उनकी फिल्में फ्लाॅप हो जाती है। जिसके कारण उन्हें काफी ट्रोल होना पड़ता है। कई बार फिल्में फ्लाॅप होने के बाद एक्टर डिप्रेशन में भी चले जाते हैं। कुछ ऐसा ही पिछले साल रणबीर कपूर के [...]

By Amit Rajput · 18/11/2023

बाॅलीवुड में कई बार कुछ हीरो की फिल्म सुपरहिट होती है। तो कई बार काफी मेहनत के बाद भी उनकी फिल्में फ्लाॅप हो जाती है। जिसके कारण उन्हें काफी ट्रोल होना पड़ता है। कई बार फिल्में फ्लाॅप होने के बाद एक्टर डिप्रेशन में भी चले जाते हैं। कुछ ऐसा ही पिछले साल रणबीर कपूर के साथ हुआ था। जिसका जिक्र उनकी पत्नी आलिया भट्ट ने हालिया इंटरव्यू में किया। आईये जानते है इस किस्से के बारे में।

फिल्म फ्लॉप से दुखी हुए

शो में एक्टर्स के बॉक्स ऑफिस प्रेशर को हैंडल करने के तरीके पर बात करते हुए करण ने कहा, ‘रणबीर सुपर चिल्ड हैं।’ इसका जवाब देते हुए आलिया बोलीं, ‘आदमियों का अलग ही तरीका होता है। वो पहले खुद इससे डील करते हैं फिर दूसरों से इस बारे में बात करते हैं। पर रणबीर को जब कोई चीज परेशान करती है तो वो हमेशा मुझसे एडवाइज लेते हैं।’

करण ने पूछा, ‘जब रणबीर की कोई फिल्म अच्छा परफॉर्म नहीं करती तो आप कैसे रिएक्ट करते हो?’ इस पर आलिया ने जवाब दिया, ‘वो अपनी सक्सेस की तरफ फेलियर को भी पूरी तरह एक्सेप्ट करते हैं। वो दोनों के साथ एक जैसा ही डील करते हैं और बहुत स्ट्रेटफॉरवर्ड रहते हैं।’

अगली फिल्म हुई सुपरहिट

आलिया ने आगे कहा- ‘मुझे याद है जब ‘शमशेरा’ फ्लॉप हुई तब मैं ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के शूट पर जा रही थी। मैं उनसे पूछा कि क्या वो ठीक हैं तो उन्होंने कहा हां। इसके बाद उन्होंने अपना पूरा दिन रीडिंग करते हुए बिताया।जब मैं घर वापस लौटी तो वो मेरे साथ बैठे। बोले- ‘फिल्म नहीं चल पाई। मैं अगली बार और मेहनत करूंगा और अपना बेस्ट दूंगा.. और बस, यह बात यहीं खत्म हो गई।’ इसके बाद रणबीर कपूर तू झूठी और मैं मक्कर की शूटिंग में बिजी हो गए। जो कि सुपरहिट फिल्म सुपरहिट साबित हुई।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full