सेल्फी ले रहे फैन का फोन फेंक कर जमकर ट्रोल हुए Ranbir Kapoor, नेटीजेंस ने रणबीर को आड़े हाथ लिया

Ranbir Kapoor Video: हाल ही में रणबीर कपूर का एक वीडियो सामने आया है जिसे सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। दरअसल इस वीडियो में दिखाया जा रहा है की रणबीर कपूर अपने एक फैन का मोबाइल फोन फेंक देते हैं। इस वीडियो को देखने के बाद व्यूअर्स का गुस्सा फूट पड़ा [...]

By Akanksha Pandey · 27/1/2023

Ranbir Kapoor Video: हाल ही में रणबीर कपूर का एक वीडियो सामने आया है जिसे सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। दरअसल इस वीडियो में दिखाया जा रहा है की रणबीर कपूर अपने एक फैन का मोबाइल फोन फेंक देते हैं। इस वीडियो को देखने के बाद व्यूअर्स का गुस्सा फूट पड़ा है। लोग उन्हें खूब खरी खोटी सुना रहे हैं। वही दूसरी तरफ कुछ यूजर्स ने इस वीडियो को लेकर अलग राय भी रखी है।

Ranbir Kapoor

रणबीर कपूर का वायरल वीडियो

सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पोर्टल से रणबीर कपूर का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है की रणबीर कपूर फैंस से घिरे हुए नजर आते हैं। तभी एक फैन उनके पास आता है और सेल्फी ले रहा होता है। रणबीर भी पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। तभी अचानक रणबीर अपने फैन के हाथ से फोन लेते हैं और पीछे फेंक देते हैं। उनका ये एक्शन कैमरे में कैद हो गया है और अब ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

Ranbir Kapoor threw phone of a Fan

लोगों का फूटा गुस्सा

रणबीर कपूर के इस वायरल वीडियो को देखकर यूजर्स काफी गुस्से में आ गए हैं।अपने फेवरेट स्टार का इस तरह का बर्ताव देखकर उन्होंने रणबीर कपूर को कहा,” बड़े लोगों के पास पैसा होता है, लेकिन दिल नहीं।” इसके बाद एक यूजर ने लिखा “और करो बॉलीवुड को सपोर्ट।”

कुछ यूजर्स ने किया बचाव

इस वायरल वीडियो को लेकर कुछ लोगों ने सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी से रिक्वेस्ट की है की “सही बात लिखो। लोग समझ नहीं पा रहे हैं।” एक यूजर ने लिखा की “ये प्रैंक है।” किसी ने लिखा की ये कोई एड फिल्म का शूट है। विरल भाई कमसे कम कैप्शन तो सही लिखा करो। लोग अपने ही एक्टर से नफ़रत करने लगेंगे।”

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full