सेमीफाइनल मुकाबले में हौसला बढ़ाने के लिए इंडियन क्रिकेट टीम के लिए नजर आएंगे रणबीर कपूर

एक्स पर साझा किए गए एक विज्ञापन के अनुसार रणबीर कपूर इस मुकाबले से पहले कमेंट्री बॉक्स में मौजूद रहेंगे। वे अपने फिल्म एनमिल का प्रचार करते हुए दिखेंगे। Indian Cricket Team: रणबीर कपूर बॉलीवुड के सबसे प्रतिभाशाली, मेहनती और होनहार अभिनेताओं में से एक हैं। वह 2007 से लगातार इंडस्ट

By ·

एक्स पर साझा किए गए एक विज्ञापन के अनुसार रणबीर कपूर इस मुकाबले से पहले कमेंट्री बॉक्स में मौजूद रहेंगे। वे अपने फिल्म एनमिल का प्रचार करते हुए दिखेंगे।

Indian Cricket Team: रणबीर कपूर बॉलीवुड के सबसे प्रतिभाशाली, मेहनती और होनहार अभिनेताओं में से एक हैं। वह 2007 से लगातार इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं और तब से अब तक कई सुपरहिट फिल्में दे चुके हैं। अभिनेता जल्द ही फिल्म एनिमल में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म एक दिसंबर को बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है। इस बीच अभिनेता को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। दरअसल, रणबीर बुधवार (15 नवंबर) को आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 के भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच को देखने के लिए वानखेड़े स्टेडियम में मौजूद रहेंगे।

अपनी फिल्म को प्रोमोट करते नजर आएंगे रणबीर कपूर

एक्स पर साझा किए गए एक विज्ञापन के अनुसार रणबीर कपूर इस मुकाबले से पहले कमेंट्री बॉक्स में मौजूद रहेंगे। अपनी आगामी अखिल भारतीय फिल्म एनिमल का प्रचार और भारतीय टीम का समर्थन करते हुए वहां नजर आएंगे। बता दें कि इससे पहले साल 2019 में भी दोनों टीमें सेमीफानल में भिड़ चुकी हैं। उस मैच में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा, लेकिन इस बार टीम इंडिया के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं और वे इस जीत से पुरानी हार का बदला लेने की कोशिश करेंगे।

फिल्म में हैं ये सितारे मौजूद

एनिमल की बात करें तो इसमें प्रमुख भूमिकाओं में अनिल कपूर, रश्मिका मंदाना और बॉबी देओल जैसे सितारे भी शामिल हैं। फिल्म का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा ने किया है। इससे पहले वे कबीर सिंह जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म का निर्देशन कर चुके हैं। फिल्म हिंदी, तमिल, कन्नड़, मलयालम और तेलुगु भाषा में लोगों का मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

Hindi Behind Talkies AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें