Breaking: रणबीर कपूर की रामायण में कैकेयी बनेंगी लारा दत्ता, कंभकर्ण के रुप में हुई बॉबी देओल की एंट्री? ये है फिल्म की स्टार कास्ट
Ramayana Movie: रणबीर कपूर की फिल्म रामायण (Ramayana Movie) में कुछ और कलाकारों की एंट्री हो चुकी है. नितेश तिवारी ने जब से अपनी मच अवेटेड फिल्म रामायण की घोषणा की है. तभी से फैंस फिल्म की स्टार कास्ट के कयास लगा रहे हैं. वहीं अब दो और कलाकारों का नाम भी इस फिल्म से [...]
Ramayana Movie: रणबीर कपूर की फिल्म रामायण (Ramayana Movie) में कुछ और कलाकारों की एंट्री हो चुकी है. नितेश तिवारी ने जब से अपनी मच अवेटेड फिल्म रामायण की घोषणा की है. तभी से फैंस फिल्म की स्टार कास्ट के कयास लगा रहे हैं. वहीं अब दो और कलाकारों का नाम भी इस फिल्म से जुड़ चुका है. लारा दत्ता और बॉबी देओल भी फिल्म का हिस्सा बनने जा रहे हैं.
लारा दत्ता बनेंगी कैकेयी
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बॉलीवुड अभिनेत्री लारा दत्ता को भी रामायण के लिए अप्रोच किया गया है. इस फिल्म में लारा राजा दशरथ की तीसरी पत्नी कैकेयी की भूमिका निभाएंगी. बता दें कि, जहां भगवान राम अपनी सौतेली मां कैकेयी को सबसे अधिक मानते थे. तो वहीं राम को वनवास भेजने के पीछे भी कैकेयी का ही हाथ था. ऐसे में कैकेयी के किरदार में लारा दत्ता की एंट्री फैंस के लिए बड़े सरप्राइज साबित हो सकती है.
बॉबी देओल बनेंगे कुंभकर्ण
हाल ही में रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल में बॉबी देओल ने विलेन का रोल अदा किया था. ऐसे में रणबीर और बॉबी की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को काफी पसंद आई थी. ऐसे में खबरों की मानें तो अब बॉबी देओल रणबीर कपूर स्टारर फिल्म रामायण में भी रावण के छोटे भाई कुंभकर्ण का किरदार निभाएंगे.
सनी देओल होंगे हनुमान
फिल्म में हनुमान की भूमिका निभाने के लिए गदर स्टार सनी देओल को अप्रोच किया गया है. वहीं खबरें तो यहां तक हैं कि, सनी देओल ने फिल्म के लिए हामी भर दी है और इस फिल्म में वो हनुमान का किरदार निभाने वाले हैं. हालांकि मेकर्स ने अभी तक फिल्म की स्टार कास्ट पर कोई ऑफिशियल बयान नहीं दिया है.
रामायण की मुख्य स्टार कास्ट
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनने वाली फिल्म रामायण में रणबीर कपूर भगवान राम और साउथ अदाकारा सई पल्लवी माता सीता की भूमिका निभाएंगी. इसके अलावा फिल्म में रावण के रोल के लिए KGF फेम यश से संपर्क किया गया है. ये फिल्म अगले साल 2025 में रिलीज की जाएगी.