Shocking! ‘रामायण’ के राम बनने के लिए रणबीर कपूर ने दिया ये बलिदान, जानकर उड़ जाएंगे होश, पढ़ें पूरी खबर

Ranbir Kapoor: बॉक्स ऑफिस की मच अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ रिलीजिंग से पहले ही काफी सूर्खियां बटोर रही है. हालांकि फिल्म को लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है. मगर फिल्म की स्टार कास्ट ने पहले से ही तैयारी शुरु कर दी है. वहीं फिल्म में लीड रोल निभाने वाले अभिनेता रणबीर क

By Sakshi Pandey · 10/10/2023

Ranbir Kapoor: बॉक्स ऑफिस की मच अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ रिलीजिंग से पहले ही काफी सूर्खियां बटोर रही है. हालांकि फिल्म को लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है. मगर फिल्म की स्टार कास्ट ने पहले से ही तैयारी शुरु कर दी है. वहीं फिल्म में लीड रोल निभाने वाले अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने राम के किरदार में जान फूंकने के लिए एक बड़ी पहल की है.

खबरों की मानें तो रणबीर ने फिल्म की शूटिंग शुरु होने से पहले अपनी डाइट में से नॉनवेज और एल्कोहल को रिमूव कर दिया है. यानी रणबीर अब से मांसाहारी चीजों का सेवन नहीं करेंगे और साथ ही शराब को भी हाथ नहीं लगाएंगे. इसके अलावा रणबीर ने लेट नाइट पार्टीज में जाना भी बंद कर दिया है. वहीं रणबीर के इस फैसले ने कई लोगों को हैरान कर दिया है.

मगर रणबीर का मानना है कि, भगवान राम का किरदार बहुत पवित्र है. ऐसे में इसकी पवित्रता बनाए रखने के लिए उन्होंने अपनी सभी फेवरेट चीजों को त्याग दिया है. राम के रोल में रणबीर खुद को पवित्र और साफ महसूस करना चाहते हैं.

बता दें कि, फिल्म की शूटिंग अगले साल फरवरी 2024 में शुरु की जाएगी. वहीं इस फिल्म में रणबीर के अपोसिट साउथ एक्ट्रेस सई पल्लवी नजर आएंगी. नितिश तिवारी के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म में सई सीता का रोल अदा करेंगी. हालांकि इससे पहले रणबीर की पत्नी आलिया भट्ट को सीता का किरदार ऑफर किया गया था. मगर आलिया का बिजी शेड्यूल होने के कारण सई को फिल्म के लिए साइन कर लिया गया है. वहीं फिल्म के वीएफएक्स के लिए ऑस्कर विनिंग डीएनईजी को हायर किया गया है.

रणबीर कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो फिल्म एनिमल के साथ 1 दिसबंर को बड़े पर्दे पर एंट्री करेंगे. इस फिल्म रणबीर के साथ रश्मिका मंदाना और अनल कपूर जैसे कई स्टार्स नजर आएंगे.

ये भी पढ़ें – OMG! मां की याद में रो पड़ी Rakhi Sawant, सोशल मीडिया पर शेयर किया भावुक पोस्ट, देखें वीडियो

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full