OMG! एनिमल से पहले कबीर सिंह पर फिदा हुए रणबीर कपूर, कहा – ‘कबीर सिंह की वजह से कहा एनिमल के लिए हां‘
Animal: रणबीर कपूर जल्दी ही संदीप रेड्डी वांगा की अपकमिंग फिल्म एनिमल (Animal) से बड़े पर्दे पर एंट्री करने वाले हैं. फिल्म में रणबीर के अलावा रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर और बॉबी देओल मुख्य भूमिका अदा करेंगे. वहीं गुरुवार को फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जाएगा. हालांकि ट्रेलर रिलीजिंग
Animal: रणबीर कपूर जल्दी ही संदीप रेड्डी वांगा की अपकमिंग फिल्म एनिमल (Animal) से बड़े पर्दे पर एंट्री करने वाले हैं. फिल्म में रणबीर के अलावा रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर और बॉबी देओल मुख्य भूमिका अदा करेंगे. वहीं गुरुवार को फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जाएगा. हालांकि ट्रेलर रिलीजिंग के एक दिन पहले रणबीर ने कबीर सिंह से जुड़ा बड़ा खुलासा किया है.
कबीर सिंह की वजह से साइन की एनिमल
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान रणबीर ने बताया कि उन्होंने कबीर सिंह की वजह से एनिमल के लिए हां कहा था. रणबीर के शब्दों में, “अगर मैं ईमानदारी से बताऊं तो मैं एनिमल की स्क्रिप्ट की तरफ खिंचा चला गया था. फिल्म की कहानी काफी अलग थी. जो मुझे बेहद पसंद आई और मेरा ध्यान तुरंत उसपर चला गया.”
रणबीर ने कहा कि, “संदीप की फिल्म अर्जुन रेड्डी और कबीर सिंह देखने के बाद मैं मानता हूं कि दोनों ही फिल्मों ने हिन्दी सिनेमा में अपनी छाप छोड़ी है. एनिमल के लिए हां कहने के पीछे ये भी एक कारण था. हालांकि ये अकेली वजह नहीं थी. इससे कहीं ज्यादा ये एनिमल की स्क्रिप्ट, किरदार और संदीप के साथ काम करने का मौका था. इससे मुझे अलग अनुभव मिला और एक्टिंग की जर्नी में नई चीजें ट्राई करने के लिए मैं काफी उत्साहित था.”
एनिमल फिल्म
रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म एनिमल बाप और बेटे की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री दर्शाएगी. जिसमें रणबीर कपूर और अनिल कपूर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. वहीं बॉबी देओल ने फिल्म में विलेन का रोल अदा किया है. ये फिल्म 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी.
ये भी पढ़ें – कार्तिक आर्यन के जन्मदिन पर करण जौहर ने किया नई फिल्म का एलान, 15 अगस्त पर होगी रिलीज, पढ़ें पूरी डिटेल्स