OMG! विराट कोहली की बायोपिक में लीड रोल निभाएंगे रणबीर कपूर? रणबीर का रिएक्शन देखकर खुशी से झूम उठे फैंस

Virat Kohli: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में बुधवार को भारत बनाम न्यूजीलैंड का शानदार मुकाबला देखने को मिला था. ICC वर्ल्डकप 2023 के इस सेमीफाइनल में भारत ने बाजी मार ली. वहीं न्यूजीलैंड की टीम को 70 रनों से हराकर टीम इंडिया फाइनल्स में पहुंच चुकी है. वहीं मैच के दौरान फिल्म इंडस्

By Sakshi Pandey · 17/11/2023

Virat Kohli: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में बुधवार को भारत बनाम न्यूजीलैंड का शानदार मुकाबला देखने को मिला था. ICC वर्ल्डकप 2023 के इस सेमीफाइनल में भारत ने बाजी मार ली. वहीं न्यूजीलैंड की टीम को 70 रनों से हराकर टीम इंडिया फाइनल्स में पहुंच चुकी है. वहीं मैच के दौरान फिल्म इंडस्ट्री की भी कई दिग्गज हस्तियां मौजूद रही हैं. जिनमें एक नाम बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर का भी शामिल है. हालांकि मैच के दौरान रणबीर कपूर ने विराट कोहली (Virat Kohli) की बायोपिक में लीड रोल निभाने पर अपना रिएक्शन दिया है.

विराट की बायोपिक

दरअसल इससे पहले रणबीर ने संजय दत्त की बायोपिक की थी. संजू के नाम से बनी इस फिल्म ने बड़े पर्दे पर जमकर कमाई की थी. वहीं फिल्म में रणबीर की एक्टिंग को भी खूब पसंद किया गया था. ऐसे में एंकर जतिन सप्रू ने रणबीर से कहा, अगर कभी विराट कोहली की बायोपिक बनती हैं. तो क्या वो इसमें लीड रोल निभाना पसंद करेंगे?

रणबीर का जवाब

इस सवाल पर रिएक्ट करते हुए रणबीर ने साफ शब्दों में कहा, बिल्कुल नहीं. एक बार के लिए रणबीर का जवाब सुनकर सभी हैरान हो गए. मगर फिर रणबीर ने कहा, अगर विराट कोहली पर बायोपिक बनती है तो उन्हें खुद अपना रोल निभाना चाहिए. विराट कई एक्टर्स से बेहतर दिखते हैं और उनसे काफी फिट भी हैं.

फैंस का रिएक्शन

रणबीर की बात से कई फैंस भी इत्तेफाक रखते हैं. दरअसल विराट कोहली इससे पहले कई एड में भी नजर आ चुके हैं. ऐसे में विराट के फैन बखूबी जानते हैं कि बेस्ट क्रिकेटर होने के साथ-साथ विराट बेहतरीन एक्टर भी हैं. जाहिर है रणबीर के जवाब ने फैंस को भी एक्साइटेड कर दिया है. ऐसे में फैंस का भी यही मानना है कि क्रिकेट की दुनिया में झंडे गाड़ने के बाद विराट को अपनी बायोपिक में लीड रोल अदा करना चाहिए. क्योंकि विराट की जिंदगी उनसे बेहतर कैमरे के सामने कोई नहीं जी सकता है.

विराट ने तोड़ा सचिन का रिकॉर्ड

बुधवार को हुए मैच में विराट कोहली ने ODI मैचों में 50वां शतक लगाकर सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. इसी के साथ विराट वन डे मैच में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं.

रणबीर कपूर का वर्कफ्रंट

रणबीर कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो जल्दी ही फिल्म एनिमल में नजर आएंगे. रणबीर की ये फिल्म 1 दिसंबर को रिलीज होगी. वहीं फिल्म में रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर और बॉबी देओल मुख्य भूमिका अदा करेंगे.

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full