Ranbir Kapoor ने फ़िल्म Tu Jhoothi Main Makkar के ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर Shraddha Kapoor की जमकर की तारीफ़

Tu Jhoothi Main Makkar Trailer Launch: लव रंजन के डायरेक्शन में बनी फ़िल्म तू झूठी मैं मक्कार का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस ट्रेलर पर लोगों ने खूब प्यार बरसाया है। इसी सिलसिले में फिल्म तू झूठी मैं मक्कार का ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर रनबीर कपूर और श्रृद्धा कपूर भी मौजूद थी। रणबीर हैं

By Akanksha Pandey · 23/1/2023

Tu Jhoothi Main Makkar Trailer Launch: लव रंजन के डायरेक्शन में बनी फ़िल्म तू झूठी मैं मक्कार का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस ट्रेलर पर लोगों ने खूब प्यार बरसाया है। इसी सिलसिले में फिल्म तू झूठी मैं मक्कार का ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर रनबीर कपूर और श्रृद्धा कपूर भी मौजूद थी। रणबीर हैंडसम हंक लुक में कहर ढा रहे थे वहीं श्रद्धा ब्लैक ड्रेस में काफी क्यूट नजर आ रही थीं।फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर टीम से कई सवाल भी पूछे गए। गौरतलब है की फ़िल्म का ट्रेलर इन्टरनेट पर काफी ट्रेंड कर रहा है।

Bollywood News

रनबीर कपूर का रिफ्रेशिंग अंदाज

Ranbir Kapoor

तू झूठी मैं मक्कार के ट्रेलर रिलीज पर रनबीर कपूर ने बहुत ही खास अंदाज में एंट्री ली। उनका ये स्वैग देखकर फैंस तो दीवाने हो गए। इस मोमेंट के लिए रणबीर कपूर ने अपना लुक बिलकुल सिंपल रखा था। लेकिन रनबीर काफी हैंडसम लग रहे थे और सबकी नजर बस उनपर ही टिकी हुई थी।

रणबीर कपूर ने ट्रेलर लॉन्च सेट से कई उम्दा पोज दिए। उनका ये अंदाज भी फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। इंटरनेट पर रणबीर कपूर की पिक्चर्स काफी ट्रेंड भी कर रही हैं।

श्रद्धा की क्यूट स्माइल ने लूटी महफिल

Shraddha Kapoor

एक्ट्रेस का चेहरा जितना क्यूट है उतनी ही प्यारी उनकी स्माइल है। फैंस उनकी इस अदा के पूरे दीवाने हैं। श्रद्धा का क्यूट लेकिन ग्लैमरस अंदाज फिल्म तू झूठी मैं मक्कार के ट्रेलर लॉन्च सेट पर भी देखने को मिला। इस इवेंट के लिए श्रद्धा ऑल ब्लैक आउटफिट चूज किया था। उनका ये स्टाइल देखकर फैंस का दिल ही अटक गया।

श्रद्धा कपूर ने ट्रेलर लॉन्च पर कई सुंदर पोजेस दिए।उनके है एक पोज ने फैंस का दिल लूट लिया।इंटरनेट पर भी इनकी तस्वीरें तेज़ी से वायरल हो रही हैं।

लव रंजन ने बताई फिल्म से जुड़ी बातें

फिल्म डायरेक्टर लव रंजन ने कहा की फिल्म में श्रृद्धा कपूर और रणबीर कपूर झूठी और मक्कार हैं । ना कोई कम ना कोई ज्यादा है। फिल्म में हर तरह का फ्लेवर देखने को मिलेगा। साथ ही ये भी बताया की फिल्म में कई बोल्ड सीन्स भी हैं।

Luv Ranjan

रणबीर कपूर ने की श्रद्धा की तारीफ

मीडिया से सवाल जवाब के बीच में रणबीर ने कहा की श्रद्धा और में बचपन में दोस्त रहे हैं। हां लेकिन साथ कभी काम नहीं किया था। लेकिन मैं मानता हूं की उनमें काबिलियत है और श्रद्धा और मैं एक तरह की क्रिएटिविटी और पैशन रखते हैं जो फिल्म को वैल्यू एड करते हैं।

इस सवाल पर श्रद्धा ने भी रणबीर की तारीफ की और कहा की वो रणबीर के काम को पहले भी काफी एडमायर करती थी। उन्होने कहा की वो एक उम्दा कलाकार हैं। उनके साथ काम करना एक अच्छा एक्सपीरियंस था।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full