OMG! सालों बाद साथ दिखे रणबीर और कैटरीना, रणबीर ने रखा विक्की के कंधे पर हाथ, कैटरीना ने किया ऐसे रिएक्ट
Ram Mandir: 22 जनवरी का दिन हमेशा के लिए इतिहास में यादगार बन गया है. इस दिन भगवान राम की नगरी अयोध्या में सितारों का हुजूम उमड़ा था. वहीं रामलला प्राण प्रतिष्ठा के भव्य समारोह में कई दिग्गज हस्तियों ने भी हिस्सा लिया. मगर इसी बीच Ram Mandir की एक तस्वीर इंटरनेट पर तेजी से [...]
Ram Mandir: 22 जनवरी का दिन हमेशा के लिए इतिहास में यादगार बन गया है. इस दिन भगवान राम की नगरी अयोध्या में सितारों का हुजूम उमड़ा था. वहीं रामलला प्राण प्रतिष्ठा के भव्य समारोह में कई दिग्गज हस्तियों ने भी हिस्सा लिया. मगर इसी बीच Ram Mandir की एक तस्वीर इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है. जिसमें बी-टाउन के एक्स कपल्स रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ को एक फ्रेम में साथ देखा जा सकता है.
रणबीर का मस्ती मूड
रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह खत्म होने के बाद एक तस्वीर सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है. जिसमें रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, कैटरीना कैफ और विक्की कौशल एक-साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं. वहीं रणबीर काफी मस्ती के मूड में नजर आ रहे हैं. ऐसे में फोटो खिंचवाते समय उन्होंने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड कैटरीना कैफ के पति विक्की कौशल के कंधे पर हाथ रख दिया है. वहीं विक्की के बगल में खड़ी कैटरीना मुस्कुराते हुए कैमरे की तरफ देख रही हैं.
रणबीर और विक्की की दोस्ती
दरअसल रणबीर कपूर और विक्की कौशल एक-दूसरे के जिगरी दोस्त हैं. दोनों ने राजकुमार हिरानी की फिल्म संजू में साथ काम किया था. जिसमें विक्की कौशल ने कमलेश उर्फ कमली का रोल निभाया था. ऐसे में सालों बाद अयोध्या में दो दोस्तों की मुलाकात ने समा बांध दिया. तो वहीं कैटरीना ने भी अपने हबी को एक्स से मिलने से नहीं रोका.
फैंस का रिएक्शन
सोशल मीडिया पर वायरल ये तस्वीर देखने के बाद फैंस ने भी कई मजेदार रिएक्शन दिए हैं. ऐसे में एक यूजर ने लिखा,”रणबीर आपको कटरीना कैफ को भी गले मिलना चाहिए था. तो वहीं दूसरे यूजर ने कहा,”कितनी अच्छी बात है कि विक्की-रणबीर का संजू की बॉन्डिंग अब भी कायम है”. एक दूसरे फैन ने लिखा, “मुझे लगता है कि दोनों गर्ल्स और विक्की काफी अनकम्फर्टेबल हैं”.