वायलेंट बेटे के बाद जिम्मेदार पुलिस ऑफिसर बनेंगे एक्टर Ranbir Kapoor, लुक की दिखी झलक
एनिमल में वॉयलेंट बेटे का किरदार निभाने के बाद अब रणबीर कपूर का कॉप लुक वायरल हो गया है. Ranbir Kapoor- Rohit Shetty New Project: एनिमल की कामयाबी का जश्न मना रहे रणबीर कपूर के अगले प्रॉजेक्ट को लेकर अपडेट सामने आया है. दरअसल, रणबीर कपूर की कॉप लुक में कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर
एनिमल में वॉयलेंट बेटे का किरदार निभाने के बाद अब रणबीर कपूर का कॉप लुक वायरल हो गया है.
Ranbir Kapoor- Rohit Shetty New Project: एनिमल की कामयाबी का जश्न मना रहे रणबीर कपूर के अगले प्रॉजेक्ट को लेकर अपडेट सामने आया है. दरअसल, रणबीर कपूर की कॉप लुक में कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसमें उन्हें सिंघम डायरेक्टर रोहित शेट्टी के साथ देखा गया. इस फोटो को देखने के बाद लोगों का भी मजेदार रिएक्शन सामने आया है. वहीं रणबीर कपूर को खाकी वर्दी में देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं.
पैपराजी द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में पुलिस की वर्दी और मूंछ में रणबीर कपूर की कुछ तस्वीरें हैं. वहीं एक तस्वीर में वह डायरेक्टर रोहित शेट्टी के साथ बात करते हुए नजर आ रहे हैं. इन तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा गया, रणबीर कपूर और रोहित शेट्टी का अपकमिंग प्रॉजेक्ट? जब आएगा तब हम सबको पता लग जाएगा.
https://www.instagram.com/p/C1oyu1pqPgX/?igsh=MzRlODBiNWFlZA==
हालांकि यह तस्वीरें किसी फिल्म के लिए नहीं बल्कि एक एड फिल्म के शूट की हैं, जिसे जानकर फैंस को काफी निराशा होने वाली है. हालांकि फैंस रणबीर कपूर का कॉप अवतार देखकर काफी खुश नजर आ रहे हैं.
गौरतलब है कि 1 दिसंबर को रिलीज हुई रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर और बॉबी देओल की एनिमल रिलीज हुई थी, जिसने बॉक्स ऑफिस गदर 2 और टाइगर 3 का ऑल टाइम बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ दिया है. वहीं फैंस एनिमल की ओटीटी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.