गैंगेस्टर लुक में छा गए Ranbir Kapoor, एनिमल के सेट से लीक हुआ वीडियो
Ranbir Kapoor Movie Animal Video: बॉलीवुड ऐक्टर रणबीर कपूर अपनी आने वाली फिल्म एनिमल को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। 2022 में रणबीर की दो फिल्में रिलीज़ हुई थी– शमशेरा और ब्रह्मास्त्र। शमशेरा बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा पाई। वहीं ब्रह्मास्त्र ने अच्छी कमाई की। इस साल 2023
Ranbir Kapoor Movie Animal Video: बॉलीवुड ऐक्टर रणबीर कपूर अपनी आने वाली फिल्म एनिमल को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। 2022 में रणबीर की दो फिल्में रिलीज़ हुई थी– शमशेरा और ब्रह्मास्त्र। शमशेरा बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा पाई। वहीं ब्रह्मास्त्र ने अच्छी कमाई की। इस साल 2023 में भी रणबीर कपूर दो फिल्में लेकर आ रहे हैं। पहली तू झूठी मैं मक्कार और दूसरी एनिमल रिलीज़ होने वाली है। इसी दौरान एनिमल के सेट से एक वीडियो लीक हुआ है। यह वीडियो फैंस के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
एनिमल के सेट से लीक हुआ वीडियो
हाल ही में रणबीर कपूर के फैनपेज से एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में रणबीर कपूर पूरे गैंगेस्ट के गेटअप में नजर आ रहे हैं। रणबीर कपूर ने सूट –बूट के साथ सिगरेट पीते हुए नजर आ रहे हैं। इस लुक में रणबीर बड़े बड़े बालों और दाढ़ी में दिखाई दे रहे हैं। उनके आस पास कई सारी गाडियां दिख रही हैं। साथ ही गाड़ियों में बंदूकें भी दिखाई दे रही है।
रणबीर कपूर के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
बताते चलें की रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज़ किया जाएगा। इस फिल्म को संदीप वंगा रेड्डी ने डायरेक्ट की है। फिल्म में रणबीर कपूर के साथ पहली बार रश्मिका मंदाना दिखाई देंगी। गौरतलब है की स्वतंत्रता दिवस के मौके पर गदर 2 के भी रिलीज़ होने का एलान किया गया है। अब ये देखना दिलचस्प होगा की बॉक्स ऑफिस का मार्केट किसके फेवर में जायेगा। बहरहाल रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर अभिनीत फिल्म तू झूठी मैं मक्कार भी 8 मार्च को रिलीज होने वाली है।