पहली बार वॉक पर निकली रणबीर-आलिया की बेटी, मां की गोद में दिखी नन्ही राहा

Viral Photo: बॉलीवुड की फेवरेट जोड़ियों में से एक रणबीर कपूर और आलिया भट्ट हाल ही में नए नए माता-पिता बने हैं। आलिया भट्ट ने एक प्यारी सी बेबी गर्ल को जन्म दिया है। कुछ दिन पहले ही इस कपल ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया जिसमें अपनी बेटी के नाम का खुलासा भी [...]

By ·

Viral Photo: बॉलीवुड की फेवरेट जोड़ियों में से एक रणबीर कपूर और आलिया भट्ट हाल ही में नए नए माता-पिता बने हैं। आलिया भट्ट ने एक प्यारी सी बेबी गर्ल को जन्म दिया है। कुछ दिन पहले ही इस कपल ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया जिसमें अपनी बेटी के नाम का खुलासा भी किया। फिर क्या तब से फैंस ने बेबी राहा की एक झलक देखने को बेताब हो रहे थे। तब कहीं जाकर अब फैंस की इच्छा पूरी हुई है। हां क्योंकि आज बेबी राहा की पहली तस्वीर सामने आई है जो अपने मां बाप के साथ बाहर घूमने निकली थी।

Aliya and Ranbir with daughter Raha Kapoor

राहा की पहली झलक

आपको बता दें की ये पहली बार है जब आलिया , रणबीर और राहा को एक साथ देखा गया है। फोटोज में रणबीर, आलिया और शाहीन एक साथ ब्लैक आउटफिट में दिखाई दे रहे हैं। वहीं बेबी राहा ने पिंक कलर की गर्म कपड़े पहने हुए है। बेबी राहा आलिया मां की गोद में सोती हुई नजर आईं। इस तस्वीर ने इंटरनेट का पारा ही ऊपर चढ़ा दिया है। लेकिन इस झलक के बाद भी राहा का चेहरा सामने नहीं आ सका है। बेबी राहा कपूर पूरे 2 महीने की हो चुकी हैं। और आज ये पहला मौका था जब वो घर से बाहर घूमने निकली है।

फैंस ने लुटाया प्यार

सोशल मीडिया पर बेबी राहा की फोटो पर काफी यूजर्स ने प्यार बरसाया है। लोग दिल खोल के कमेंट्स भी कर रहे हैं। लोगों ने ब्यूटीफुल फैमिली कहा तो किसी ने आलिया को क्यूटली हैंडल करते हुए आलिया की तारीफ भी की। एक यूजर ने तो सामने से पूछ लिया की कब दिखाओगे बेबी राहा की फोटो।

आलिया भट्ट इन फिल्मों में नजर आएंगी

आलिया भट्ट रणवीर सिंह के साथ रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आएंगी। कैटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा के साथ उनकी फिल्म जी ले जरा भी लाइन अप है। इस साल आलिया अपना हॉलीवुड करियर की शुरूवात भी करने वाली हैं। वो गैल गैडोट के साथ हार्ट ऑफ स्टोन में नजर आएंगी।

Hindi Behind Talkies AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें