बांग्लादेश के खिलाफ हार के बाद भड़के रमीज राजा, कहा- भारत ने एशिया कप में ही खोल दी थी पाकिस्तानियों की कलई

बांग्लादेश ने इस जीत के साथ दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली. Ramiz Raja on Pakistan Lose 1st Test vs BAN: स्पिनरों शाकिब अल हसन और मेहदी हसन मिराज के शानदार प्रदर्शन के दम पर बांग्लादेश ने टेस्ट क्रिकेट में पाकिस्तान पर श्रृंखला के शुरुआती मैच में रविवार को रावलपिंडी क्रि

By Shaikh Almina · 26/8/2024

बांग्लादेश ने इस जीत के साथ दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली.

Ramiz Raja on Pakistan Lose 1st Test vs BAN: स्पिनरों शाकिब अल हसन और मेहदी हसन मिराज के शानदार प्रदर्शन के दम पर बांग्लादेश ने टेस्ट क्रिकेट में पाकिस्तान पर श्रृंखला के शुरुआती मैच में रविवार को रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में दस विकेट से जीत दर्ज करके इतिहास रच दिया. बांग्लादेश ने इस जीत के साथ दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली. इस मैच से पहले, बांग्लादेश पुरुष टेस्ट में 13 बार पाकिस्तान से भिड़ चुका था, लेकिन कभी विजयी नहीं हुआ.

एक संक्षिप्त क्षण के लिए, ऐसा लग रहा था कि पहले टेस्ट में भी वही स्क्रिप्ट सामने आएगी, लेकिन बांग्लादेश के इरादे इस बार कुछ और थे. बांग्लादेश ने दूसरी पारी में पाकिस्तान को सिर्फ 146 रन पर आउट करके कुछ अलग ही सोच रखी थी और फिर आसानी से 30 रनों का पीछा करते हुए मेहमान टीम के डगआउट में खुशी के दृश्य और मुस्कुराहट बिखेर दी.

रमीज राजा ने पाक टीम की हार पर कहा

पाकिस्तान के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक रमीज राजा ने बांग्लादेश टाइगर्स के खिलाफ टीम की हार के पीछे एक अनोखा ‘भारतीय एंगल’ बताया, उन्होंने कहा कि यह सब तब शुरू हुआ जब भारतीयों ने एशिया कप में पाकिस्तानी गेंदबाजों की धुनाई की. “सबसे पहले, टीम के चयन में गलती हुई. आपके पास स्पिनर नहीं था.

दूसरे, जिस काबिलियत के आधार पर हम अपने तेज गेंदबाजों पर निर्भर हैं, वह खत्म हो गई है. यह पराजय, एक तरह का आत्मविश्वास का संकट, एशिया कप के दौरान शुरू हुआ जब भारत ने सीमिंग कंडीशन पर हमारे तेज गेंदबाजों की धज्जियाँ उड़ाईं और फिर यह रहस्य दुनिया के सामने आ गया कि इस लाइन-अप का मुकाबला करने का एकमात्र तरीका आक्रमण करना था. उनकी गति कम हो गई है, और इसलिए उनका प्रभाव भी कम हो गया है.

शान की कप्तानी पर क्या बोले रमीज राजा

रमीज राजा ने शान मसूद की कप्तानी और उनकी खराब बल्लेबाजी पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा, ” शान मसूद इस समय लगातार हार का सामना कर रहे हैं. मुझे लगा कि ऑस्ट्रेलियाई परिस्थितियों में चीजें कठिन थीं और पाकिस्तान की टीम वहां सीरीज नहीं जीत सकती। लेकिन अब आप घरेलू परिस्थितियों में बांग्लादेश जैसी टीम के खिलाफ हार रहे हैं, क्योंकि आपने परिस्थितियों को ठीक से नहीं समझा बल्लेबाजों ने भी अच्छा प्रदर्शन नहीं किया और गेंदबाजों ने भी बहुत खराब प्रदर्शन किया. मसूद को अपनी बल्लेबाजी में सुधार करना होगा और यह दिखाना होगा कि उन्हें खेल की समझ है.”

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full