राम चरण की ‘Game Changer’ के इस गाने के लिए अभी करना होगा इंतजार, किस वजह से रिलीज डेट हुई पोस्टपोंड जाने यहां

साउथ अभिनेता राम चरण अपनी अपकमिंग फिल्म ‘गेम चेंजर' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में राम चरण और कियारा आडवाणी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। Ram Charan: अभिनेता के फैंस उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म के पहले गाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, लेकिन मेकर्स ने ‘जरागांडी

By Shaikh Almina · 11/11/2023

साउथ अभिनेता राम चरण अपनी अपकमिंग फिल्म ‘गेम चेंजर’ को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में राम चरण और कियारा आडवाणी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

Ram Charan: अभिनेता के फैंस उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म के पहले गाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, लेकिन मेकर्स ने ‘जरागांडी’ की रिलीज को पोस्टपोंड कर दिया है। इसकी जानकारी फिल्म निर्माता के मेकर्स ने की है। बता दें कि श्री वेंकटेश्वर क्रिएशन्स के बैनर तले इस फिल्म को दिल राजू ने प्रोड्यूस किया है।

खुद पोस्ट साझा कर दी जानकारी

राम चरण की अपकमिंग फिल्म ‘गेम चेंजर’ के पहले सिंगल ‘जरागांडी’ का प्रोमो शुक्रवार को जारी किया जाना था। वहीं, मगर मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट पोस्टपोन्ड कर दी है। गेमचेंजर के मेकर्स ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि ऑडियो के डाक्यूमेंट्स मुद्दे के कारण गाने की रिलीज को पोस्टपोंड कर दिया गया है। मेकर्स द्वारा गाने और फिल्म की रिलीज की तारीख की जल्द ही घोषणा कर दी जाएगी।

दशहरे पर रिलीज किया था पोस्टर

मेकर्स ने दशहरे के अवसर पर इस फिल्म से राम चरण का पोस्टर जारी किया था। पोस्टर में अभिनेता बैंगनी रंग का कुर्ता पहने दमदार लुक में नजर आए थे। इस फिल्म का निर्देशन शंकर ने किया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म को 2023 में रिलीज करने की योजना थी, लेकिन लगातार देरी के कारण निर्माता ने साल 2024 में रिलीज करने का निर्णय लिया। कुछ मीडिया रिपोर्ट में तो रिलीज डेट 2025 तक जाने की बात भी कही गई है।

इस एक्ट्रेस संग नजर आएंगे राम चरण

रामचरण की अपकमिंग फिल्म ‘गेम चेंजर की बात करें तो अभिनेता इसमें एक आईएएस अधिकारी की भूमिका निभाएंगे। अभिनेता के साथ इस फिल्म में कियारा आडवाणी मुख्य भूमिका में होंगी। रामचरण ने इससे पहले 2019 में आई फिल्म विनय विद्या राम में अभिनेत्री के साथ काम किया था।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full