‘रामायणम्’ का गाना आते ही मनोज मुंतशिर ने शेयर की ‘आदिपुरुष’ क्लिप, यूजर्स बोले- कुमार विश्वास बेहतर

नितेश तिवारी की ‘रामायणम्’ का गाना ‘जय जय राम’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई। इसी बीच मनोज मुंतशिर ने ‘आदिपुरुष’ की क्लिप शेयर कर ऐसा कमेंट किया कि यूजर्स भड़क उठे और उन्हें कुमार विश्वास से तुलना कर जमकर ट्रोल करने लगे।

By ·

नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायणम्’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। गणेश चतुर्थी के मौके पर आए इस गाने में रणबीर कपूर और साई पल्लवी को राम और सीता के रूप में देखा गया। ए.आर. रहमान के संगीत और अरिजीत सिंह-श्रेया घोषाल की आवाज से सजे इस गाने को दर्शकों की तरफ से शुरुआती तौर पर काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है।

इसी बीच ‘रामायणम्’ की चर्चा के बीच ‘आदिपुरुष’ के डायलॉग राइटर मनोज मुंतशिर ने सोशल मीडिया पर अपनी फिल्म का गाना ‘राम सिया राम’ शेयर कर दिया। बस फिर क्या था, पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने मनोज मुंतशिर की टाइमिंग पर सवाल उठाने शुरू कर दिए। कई लोगों ने इसे ‘रामायणम्’ की लोकप्रियता के बीच अपनी फिल्म को याद दिलाने की कोशिश बताया।

https://x.com/manojmuntashir/status/2099738246037282851

कमेंट सेक्शन में कुछ यूजर्स ने मनोज पर तंज कसते हुए उन्हें ‘जलने’ तक का आरोप लगा दिया। वहीं कुछ लोगों ने उनकी तुलना कवि और लेखक कुमार विश्वास से करते हुए कहा कि रामायण से जुड़े विषयों पर कुमार विश्वास की पकड़ और प्रस्तुति कहीं बेहतर है। हालांकि, ये प्रतिक्रियाएं सोशल मीडिया यूजर्स की राय हैं, मनोज मुंतशिर की ओर से इस पोस्ट को लेकर ऐसी कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

https://x.com/DivyaMishr78377/status/2099792568963969064

दिलचस्प बात यह है कि मनोज मुंतशिर खुद ‘आदिपुरुष’ को लेकर पहले आलोचनाओं का सामना कर चुके हैं। जुलाई 2026 में उन्होंने फिल्म में काम करने को अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती बताते हुए माफी भी मांगी थी।

https://x.com/Gargi16191/status/2099759409224138888

ऐसे में ‘रामायणम्’ के गाने की रिलीज के तुरंत बाद ‘आदिपुरुष’ का गाना शेयर करना अब सोशल मीडिया पर एक नई बहस का मुद्दा बन गया है।

Hindi Behind Talkies AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें