14 हजार राक्षसों से सीता-लक्ष्मण का महासंग्राम! ‘रामायणम्’ की इंटरनेशनल क्लिप देख फैंस हैरान

‘रामायणम् पार्ट 1’ को लेकर एक नया विवाद छिड़ गया है। फिल्म की इंटरनेशनल क्लिप में सीता और लक्ष्मण को 14 हजार राक्षसों से युद्ध करते दिखाया गया है, लेकिन भारतीय सिनेमाघरों में यह सीन नजर नहीं आया। अब वायरल क्लिप देखकर फैंस मेकर्स से सवाल पूछ रहे हैं और सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है।

By ·

14 हजार राक्षसों से सीता-लक्ष्मण का महासंग्राम! ‘रामायणम्’ की इंटरनेशनल क्लिप देख फैंस हैरान

रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर फिल्म ‘रामायणम् पार्ट 1’ रिलीज के बाद से ही लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म की भव्यता, शानदार वीएफएक्स और कलाकारों के अभिनय की चर्चा के बीच अब एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है। दरअसल, फिल्म के इंटरनेशनल वर्जन की एक क्लिप वायरल हो रही है, जिसे भारतीय सिनेमाघरों में दर्शकों को नहीं दिखाया गया। इस क्लिप को देखकर फैंस मेकर्स से सवाल पूछ रहे हैं।

इंटरनेशनल वर्जन में दिखा सीता-लक्ष्मण का एक्शन सीन

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही क्लिप में साई पल्लवी की सीता और रवि दुबे के लक्ष्मण एक खतरनाक परिस्थिति में नजर आते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस सीक्वेंस में तीन भेड़ियों जैसे जंगली जानवर उनका पीछा करते दिखाई देते हैं। वहीं, लक्ष्मण सीता की रक्षा के लिए उनका सामना करने की तैयारी करते हैं। इस सीन के विजुअल्स और एक्शन देखकर दर्शक हैरान हैं। कुछ रिपोर्ट्स में इसे फिल्म के बड़े युद्ध प्रसंग से भी जोड़ा गया है, जिसमें 14 हजार राक्षसों के साथ मुकाबले का जिक्र है।

भारतीय दर्शकों को क्यों नहीं दिखाया गया यह सीन?

https://x.com/vajraTheAstra/status/2118980175329374640?a=Kj9d9H81cYyN58Cw690&s=19

इस पूरे विवाद की वजह फिल्म के दो अलग-अलग थिएट्रिकल वर्जन बताए जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत में रिलीज हिंदी वर्जन लगभग 196 मिनट का है, जबकि इंटरनेशनल इंग्लिश वर्जन करीब 166 मिनट का है। यानी दोनों के रनटाइम में लगभग 30 मिनट का अंतर है। हालांकि, इंटरनेशनल वर्जन में कुछ ऐसे दृश्य भी शामिल बताए जा रहे हैं, जो भारतीय दर्शकों को देखने को नहीं मिले।

सोशल मीडिया पर मेकर्स से नाराज हुए फैंस

https://x.com/vajraTheAstra/status/2118966646799012268?a=u0lqhKHolhc4yMNDb-8&s=19

क्लिप वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा से सवाल कर रहे हैं। कई दर्शकों का कहना है कि इतना शानदार एक्शन सीक्वेंस भारतीय वर्जन में भी होना चाहिए था। कुछ लोगों ने तो मेकर्स से इस सीन को दोबारा भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज करने की मांग तक कर दी है। वहीं, कुछ फैंस फिल्म के अलग-अलग वर्जन को लेकर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।

सीता के योद्धा रूप पर भी छिड़ी थी बहस

गौरतलब है कि फिल्म में सीता के योद्धा रूप को लेकर पहले भी विवाद हो चुका है। कुछ दर्शकों ने सवाल उठाया था कि वाल्मीकि रामायण में 14 हजार राक्षसों से युद्ध के दौरान भगवान राम अकेले लड़ते हैं, जबकि फिल्म में सीता को भी युद्ध में शामिल दिखाया गया है। दूसरी ओर, कई लोगों ने अद्भुत रामायण का हवाला देते हुए सीता के शक्तिशाली स्वरूप का समर्थन किया। निर्देशक नितेश तिवारी भी सीता के इस रूप के लिए अद्भुत रामायण से प्रेरणा लेने की बात कह चुके हैं।

फिलहाल, इंटरनेशनल क्लिप को लेकर दर्शकों की नाराजगी बढ़ रही है। हालांकि, मेकर्स की ओर से भारतीय वर्जन से इस सीन को हटाने को लेकर कोई आधिकारिक सफाई सामने नहीं आई है। अब देखना होगा कि नमित मल्होत्रा इस विवाद पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं।

Hindi Behind Talkies AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें