7वें दिन 'रामायणम्' का ऐतिहासिक धमाका, रणबीर-यश की फिल्म ने टॉप भारतीय फिल्मों को पछाड़ बनाया बड़ा रिकॉर्ड!

रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की फिल्म 'रामायणम् पार्ट 1' बॉक्स ऑफिस पर लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। रिलीज के सातवें दिन फिल्म ने ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जिसने भारतीय सिनेमा की टॉप फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया। इस ऐतिहासिक रिकॉर्ड के साथ 'रामायणम्' ने अपनी बादशाहत साबित कर दी है और हर तरफ इसकी चर्चा हो रही है।

By ·

'रामायणम् पार्ट 1' ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी शानदार कामयाबी से इतिहास रच दिया है। रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी स्टारर इस फिल्म ने रिलीज के सातवें दिन ऐसा रिकॉर्ड बनाया है, जिसकी कल्पना करना भी मुश्किल था। खास बात यह है कि फिल्म ने लगातार सात दिनों तक दुनिया भर में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करने का कारनामा किया है। इस उपलब्धि के साथ 'रामायणम्' ने भारतीय सिनेमा की कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।

सातवें दिन भी करोड़ों में कमाई

ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने बुधवार यानी 11 नवंबर को भारतीय बॉक्स ऑफिस पर सभी भाषाओं में करीब 70.65 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही भारत में फिल्म की कुल नेट कमाई 511.10 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। वहीं, घरेलू ग्रॉस कलेक्शन 611.05 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। विदेशों में भी फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। सातवें दिन ओवरसीज मार्केट से करीब 25 करोड़ रुपये की कमाई हुई। इस तरह फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 934.55 करोड़ रुपये हो गया है।

लगातार सात दिनों तक 100 करोड़ की कमाई

https://x.com/ayaanpanda1/status/2118899551457419628?a=hYRefGvZUF3fBqdmx_A&s=19

'रामायणम्' की सबसे बड़ी उपलब्धि इसका लगातार शानदार प्रदर्शन है। नवभारत टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने लगातार सात दिनों तक हर दिन दुनिया भर में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन किया है। ऐसा करने वाली यह पहली भारतीय फिल्म बन गई है। इस रिकॉर्ड ने फिल्म को भारतीय सिनेमा की सबसे चर्चित फिल्मों की कतार में खड़ा कर दिया है।

रणबीर-यश की जोड़ी ने मचाया धमाल

https://x.com/ramayanafandom/status/2119672043440595399?a=8lVlKzosMNacQqauEaw&s=19

फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, यश रावण और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आ रहे हैं। नितेश तिवारी के निर्देशन और नमित मल्होत्रा के निर्माण में बनी इस फिल्म को बड़े स्तर पर तैयार किया गया है। इसके भव्य विजुअल्स, दमदार कलाकारों और पौराणिक कहानी को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

https://x.com/Luci_twtz/status/2118617561449595369?a=74b804e35yaPeiAjDH0&s=19

अब सभी की निगाहें फिल्म के 1000 करोड़ रुपये के आंकड़े पर टिकी हैं। देखना दिलचस्प होगा कि 'रामायणम्' दूसरे वीकेंड तक कौन-सा नया रिकॉर्ड अपनेनाम करती है।

Hindi Behind Talkies AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें