OMG! भगवान कृष्ण की नगरी मथुरा पहुंचे रामायण के जामवंत, प्रेमानंद जी महराज के किए दर्शन, असली रूप देखकर हैरान हुए दर्शक
Ramayan: रामानंद सागर का रामायण सीरीयल काफी मशहूर है. वहीं सीरीयल के सभी पात्र आज भी दर्शकों के फेवरेट बने हुए हैं. ऐसे में रामायण (Ramayan) के सभी किरदारों को दर्शक बखूबी पहचानते हैं. मगर क्या आप जानते हैं कि इस शो में जामवंत का रोल किसने निभाया था? बेशक रामायण में जामवंत का रोल
Ramayan: रामानंद सागर का रामायण सीरीयल काफी मशहूर है. वहीं सीरीयल के सभी पात्र आज भी दर्शकों के फेवरेट बने हुए हैं. ऐसे में रामायण (Ramayan) के सभी किरदारों को दर्शक बखूबी पहचानते हैं. मगर क्या आप जानते हैं कि इस शो में जामवंत का रोल किसने निभाया था? बेशक रामायण में जामवंत का रोल काफी अहम था. मगर इस मास्क के पीछे चेहरे को शायद ही किसी ने देखा था. मशहूर एक्टर श्रीकांत राजशेखर उपाध्याय ने जामवंत के किरदार में जान फूंकने का काम किया था.
मथुरा नगरी में जामवंत
रामायण में जामवंत का रोल निभाने वाले श्रीकांत राजशेखर उपाध्याय इन दिनों भगवान श्री कृष्ण की नगरी मथुरा में मौजूद हैं. वहीं मथुरा पहुंचने के बाद उन्होंने जाने माने संत महाराज प्रेमानंद जी के भी दर्शन किए हैं. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो में श्रीकांत को प्रेमानंद महाराज के समक्ष देखा जा सकता है.
बोला रामायण का डायलॉग
प्रेमानंद महाराज जी के दर्शन करने के बाद श्रीकांत ने रामायण का डायलॉग बोलने की अनुमति मांगी. वहीं आज्ञा मिलने के बाद उन्होंने जामवंत की आवाज भी निकाली. जिसे सुनकर दर्शकों को पुराने दिनों की याद आ गई. इस दौरान प्रेमानंद महाराज ने उन्हें सम्मानित किया और दोनों के बीच में हंसी-मजाक का सिलसिला भी देखने को मिला.
फैंस का रिएक्शन
जामवंत के पीछे छिपे श्रीकांत जी के असली चेहरे को बहुत कम लोगों ने ही देखा होगा. ऐसे में श्रीकांत का वीडियो वायरल होने के बाद फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है. कई लोगों ने पहली बार उनका असली चेहरा देखा है. ऐसे में रामायण के इस किरदार को देखने के बाद फैंस भी बेहद खुश नजर आ रहे हैं.
श्रीकांत के यादगार किरदार
रामायण में जामवंत का रोल निभाने के अलावा उन्होंने इसी शो में मकराछ का किरदार भी अदा किया था. इसके अलावा श्रीकांत महाभारत में जैमिनी ऋषि भी बने थे. वहीं साईं बाबा के रुप में श्रीकांत को अमूमन सभी पहचानते हैं.