बॉक्स ऑफिस पर 'Ramayana' का बुरा हाल, 19वें दिन सबसे कम कलेक्शन, अब बजरंगबली के भरोसे फिल्म!

रणबीर कपूर और यश स्टारर 'Ramayana' की कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। रिलीज के 19वें दिन फिल्म ने अब तक का सबसे कम कलेक्शन किया है। ऐसे में मंगलवार को हनुमान जयंती के मौके पर मेकर्स और दर्शकों की निगाहें फिल्म की कमाई पर टिकी हैं। क्या बजरंगबली का आशीर्वाद बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की नैया पार लगा पाएगा?

By ·

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी स्टारर फिल्म 'Ramayana: Part 1' की कमाई में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। रिलीज के शुरुआती दिनों में शानदार प्रदर्शन करने वाली नितेश तिवारी की इस मेगा बजट फिल्म को तीसरे सोमवार यानी 19वें दिन बड़ा झटका लगा है। फिल्म की रोजाना कमाई में अचानक भारी गिरावट दर्ज की गई और यह अब तक के सबसे कमजोर दिनों में शामिल हो गया। ऐसे में अब मंगलवार को फिल्म की कमाई बढ़ाने के लिए मेकर्स ने टिकटों के दाम घटाने का सहारा लिया है।

19वें दिन कमाई में आई भारी गिरावट

इंडस्ट्री ट्रैकर Sacnilk के मुताबिक, 'Ramayana' ने 19वें दिन यानी सोमवार, 23 नवंबर को भारतीय बॉक्स ऑफिस पर करीब 12.70 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इससे पहले रविवार को फिल्म ने 35.60 करोड़ रुपये कमाए थे। इस तरह एक ही दिन में फिल्म की कमाई में करीब 64 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। तीन हफ्ते के करीब पहुंच चुकी फिल्म के लिए यह वीकडे कलेक्शन चिंता बढ़ाने वाला है। हालांकि, फिल्म का कुल कारोबार अभी भी काफी बड़ा है।

1700 करोड़ के पार पहुंचा वर्ल्डवाइड कलेक्शन

https://x.com/ABHISHEK20771/status/2124421925665706412?a=L5OWu1abrkJKgcj3Cwc&s=19

कमाई में गिरावट के बावजूद 'Ramayana' ने दुनियाभर में शानदार आंकड़ा हासिल किया है। 19 दिनों के बाद फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन करीब 955.45 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन 1,141.65 करोड़ रुपये बताया गया है। वहीं, विदेशों से फिल्म ने लगभग 563 करोड़ रुपये कमाए हैं। इस तरह इसका वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 1,704.65 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। फिल्म ने नेपाल में भी नया रिकॉर्ड बनाया है और वहां सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है।

मंगलवार को टिकटों के दाम घटाकर खेला बड़ा दांव

https://x.com/ayaanpanda1/status/2124787543938052197?a=rWfrplERKPvsycsCd6g&s=19

लगातार गिरती कमाई को संभालने के लिए मेकर्स ने मंगलवार को दर्शकों को खास ऑफर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, देशभर में फिल्म के स्टैंडर्ड 2D शो के टिकट 99 रुपये में उपलब्ध कराए गए हैं। वहीं, प्रीमियम 3D और IMAX शो के टिकटों की कीमत अलग रखी गई है। मेकर्स की इस रणनीति का मकसद ज्यादा से ज्यादा दर्शकों को सिनेमाघरों तक लाना और फिल्म की कमाई को दोबारा रफ्तार देना है।

क्या हनुमान जी लगाएंगे फिल्म की नैया पार?

फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण के किरदार में नजर आ रहे हैं। वहीं, सनी देओल ने हनुमान जी की भूमिका निभाई है। फिल्म की कहानी और हनुमान जी के किरदार को लेकर दर्शकों में खास उत्साह देखने को मिला है। अब मंगलवार को टिकटों की कम कीमत और धार्मिक भावनाओं से जुड़े इस विषय का कितना फायदा मिलता है, यह देखना दिलचस्प होगा।

फिलहाल फिल्म का वर्ल्डवाइड कारोबार मजबूत है, लेकिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सोमवार की गिरावट ने मेकर्स की चिंता जरूर बढ़ा दी है। अब सबकी निगाहें मंगलवार के कलेक्शन पर टिकी हैं। क्या बजरंगबली के आशीर्वाद और 99 रुपये के टिकट ऑफर से 'Ramayana' की कमाई फिर से रफ्तार पकड़ेगी या फिल्म को अभी और संघर्ष करना पड़ेगा?

Hindi Behind Talkies AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें