Ram Mandir: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में मिला ये प्रसाद, रामायण के लक्ष्मण ने दिखाई झलक

Ram Mandir: 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो चुकी है. रामलला अपने मंदिर में विराजमान हैं. वहीं राम मंदिर उद्घाटन समारोह के कई फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं. मगर क्या आप जानते हैं कि, रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह (Ram Mandir) में शिरकत करने

By ·

Ram Mandir: 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो चुकी है. रामलला अपने मंदिर में विराजमान हैं. वहीं राम मंदिर उद्घाटन समारोह के कई फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं. मगर क्या आप जानते हैं कि, रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह (Ram Mandir) में शिरकत करने वाले लोगों को प्रसाद में क्या मिला है. टीवी सीरीयल रामायण फेम लक्ष्मण ने राम मंदिर में मिलने वाले प्रसाद की झलक फैंस के साथ शेयर की है.

सुनील लहरी ने शेयर किया वीडियो

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में लाखों लोगों ने हिस्सा लिया था. कई मशहूर सेलेब्रिटीज को समारोह में बुलाया गया था. इस दौरान रामानंद सागर की रामायण में राम, लक्ष्मण और सीता का रोल निभाने वाले एक्टर्स अरुण ग्रोविल, सुनील लहरी और दीपिका चिखलिया भी समारोह में नजर आए थे. वहीं अयोध्या से वापसी करने के बाद सुनील लहरी ने राम मंदिर उद्घाटन समारोह में मिलने वाला प्रसाद फैंस को दिखाया है.

प्रसाद में क्या मिला?

सुनील लहरी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो शेयर करके राम मंदिर के प्रसाद की झलक दिखाई है. वहीं सुनील ने यह भी बताया कि, वो इस प्रसाद का क्या करेंगे. प्रसाद के रुप में सभी को एक स्टील का डब्बा मिला है. जिसमें बेसन में लड्डू, तुलसी की माला, रुद्राक्ष और थोड़े से चावल मौजूद हैं. इसके अलावा प्रसाद के रुप में कलावा, सबरी के बेर, कुमकुम, केसर, दिया और छोटी सी बोतल में गंगाजल मिला है.

प्रसाद का वितरण करेंगे सुनील लहरी

सुनील लहरी ने बताया कि, वो इस प्रसाद को 150-200 छोटे पाउच में डालकर कई लोगों में बांटने वाले हैं. उन्होंने कहा कि, “मैंने सोचा बहुत से लोग हैं जो प्राण प्रतिष्ठा का हिस्सा नहीं बन पाए हैं. वो भी इस समारोह में जाना चाहते थे. लेकिन वो संभव नहीं हो पाया. तो मैंने सोचा क्यों ना ये छोटे पाउच में रखकर मेरी बिल्डिंग, ऑफिस के लोगों, पड़ोसियों और रिश्तेदारों में बांट दूं. ताकि वो लोग भी खुद को प्राण प्रतिष्ठा का हिस्सा समझें.”

Hindi Behind Talkies AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें