Exclusive: टीवी के राम ने मनाई शादी की सालगिरह, पत्नी संग शेयर की खूबसूरत तस्वीर, देखें Pics

Arun Grovil: रामानंद सागर की रामायण हर घर में मशहूर है. वहीं सीरीयल में राम का किरदार निभाने वाले अरुण ग्रोविल को भला कौन नहीं जानता है. हाल ही में रामायण के राम, लक्ष्मण और सीता फेम अरुण ग्रोविल, सुनील लहरी और दीपिका चिखलिया को भगवान राम की नगरी अयोध्या में देखा गया था. वहीं [..

By Sakshi Pandey · 27/1/2024

Arun Grovil: रामानंद सागर की रामायण हर घर में मशहूर है. वहीं सीरीयल में राम का किरदार निभाने वाले अरुण ग्रोविल को भला कौन नहीं जानता है. हाल ही में रामायण के राम, लक्ष्मण और सीता फेम अरुण ग्रोविल, सुनील लहरी और दीपिका चिखलिया को भगवान राम की नगरी अयोध्या में देखा गया था. वहीं 26 जनवरी को Arun Grovil ने अपनी शादी की सालगिरह मनाई है. जिसकी तस्वीरों पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं.

अरुण ग्रोविल में साझा की तस्वीरें

अरुण ग्रोविल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ फोटोज शेयर की हैं. जिसके साथ उन्होंने पत्नी और एक्ट्रेस श्रीलेखा को शादी की सालगिरह की मुबारकबाद भी दी है. इस तस्वीर में अरुण ग्रोविल ने पत्नी श्रीलेखा को गले लगा रखा है. वहीं फोटो में दोनों मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं पत्नी संग अरुण की प्यार भरी तस्वीर देखने के बाद फैंस भी इमोशनल हो उठे हैं.

अरुण ग्रोविल का वर्कफ्रंट

अरुण ग्रोविल ने 1977 में फिल्म पहेली से बड़े पर्दे पर डेब्यू किया था. जिसके बाद 1987 में उन्हें रामानंद सागर की रामायण में लीड रोल निभाने का मौका मिला. वहीं अरुण ग्रोविल ने अभिनेत्री श्रीलेखा के साथ शादी रचाई और दोनों के दो बच्चे भी हैं. कपल के बेटे का नाम अमल और बेटी का नाम सोनिका है. वहीं हाल ही में अरुण ग्रोविल को ‘राम आए हैं’ नामक म्यूजिक वीडियो में सुनील लहरी और दीपिका चिखलिया के साथ देखा गया था.

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full