Exclusive: टीवी पर फिर लौटी रामानंद सागर की रामायण, दीपिका चिखलिया ने पीएम मोदी से की खास अपील, कहा – ‘राम जी को अकेले मत रखिएगा‘
Ram Mandir Inauguration: अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन को महज कुछ दिन ही बचे हैं. 22 जनवरी को राम लाल अयोध्या के राम मंदिर (Ram Mandir Inauguration) में विराजमान होने जा रहे हैं. जिसे लेकर समूचे देश में उत्साह का माहौल बना हुआ है. ऐसे में मंदिर के उद्घाटन से पहले जहां रामानंद
Ram Mandir Inauguration: अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन को महज कुछ दिन ही बचे हैं. 22 जनवरी को राम लाल अयोध्या के राम मंदिर (Ram Mandir Inauguration) में विराजमान होने जा रहे हैं. जिसे लेकर समूचे देश में उत्साह का माहौल बना हुआ है. ऐसे में मंदिर के उद्घाटन से पहले जहां रामानंद सागर की रामायण का प्रसारण टीवी पर फिर से शुरु हो चुका है. तो वहीं रामायण सीरियल में सीता का रोल निभाने वाली अभिनेत्री दीपिका चिखलिया ने प्रधानमंत्री मोदी से खास गुजारिश की है.
रामायण सीरियल का पुनः प्रसारण
राम मंदिर के उद्घाटन से पहले भगवान राम के जीवन को लेकर लोगों में जागरुकता बढ़ रही है. ऐसे में जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कई जगहों पर एलईडी लगवाकर लोगों को रामायण से अवगत करवाने का निर्देश दिया है. तो वहीं भगवान राम की जीवनी से सभी को रुबरु कराने के लिए रामानंद सागर की रामायण का पुनः प्रसारण भी शुरु हो चुका है. शेमारू टीवी ने 1 जनवरी से रामायण सीरियल का प्रसारण शुरु कर दिया है. ये सीरियल रोज शाम 7 बजे शेमारू टीवी पर ऑन एयर किया जाता है.
दीपिका को मिला आमंत्रण
22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले राम मंदिर के उद्घाटन में दीपिका चिखलिया को भी न्यौता मिला है. दीपिका ने बताया कि, “मैं बिल्कुल भी इस इनविटेशन के लिए तैयार नहीं थी. जब मुझे RSS की तरफ से फोन आया तो उन्होंने मुझसे कहा कि, आप हमारे लिए सीता जी हैं. पूरी दुनिया आपको इसी नाम से जानती है. आपका वहां होना बहुत जरुरी है. इसलिए आप हमारा आमंत्रण पत्र स्वीकार करें.”
पीएम मोदी से दीपिका की सिफारिश
दीपिका चिखलिया ने मंदिर में रामलला की मूर्ति को लेकर प्रधानमंत्री मोदी से विशेष सिफारिश की है. दीपिका ने मंदिर में राम जी के साथ सीता माता कि प्रतिमा लगाने की अपील की है. दीपिका का कहना है कि, “मुझे हमेशा लगा था कि रामजी के बगल में सीता जी की भी मूर्ति होगी. हालांकि यहां ऐसा नहीं है. जिसका मुझे बहुत अफसोस है. मैं प्रधानमंत्री से विनती करती हूं कि, अयोध्या में राम के साथ सीता जी की मूर्ति को भी विराजमान करवाया जाए. कहीं न कहीं उन्हें जगह जरुर दें. मंदिर में कोई तो जगह होगी जहां राम जी और सीता माता को साथ में विराजमान किया जा सकता है. मैं दरख्वास्त करती हूं कि, रामजी को अकेले मत रखिएगा. मैं मानती हूं कि अयोध्या में उनका बालस्वरूप है. जोकि बहुत सुंदर और प्रभावशाली है. लेकिन मुझे ही नहीं बल्कि सारी महिलाओं को खुशी होगी अगर रामजी के साथ सीता मां भी मंदिर में विराजमान रहेंगी.”