Ram Charan Video: राम चरण की सास और पत्नी भी थिरक उठे ‘नाटू नाटू’ गाने पर, उपासना ने वीडियो शेयर कर कहा– “वेरी प्राउड मदर इन लॉ”

RRR की सफलता के बाद , नाटू नाटू गाने को भी गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड में बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग का अवार्ड मिला है। इस उपलब्धि के बाद मानो साउथ सिनेमा ही नहीं बल्कि नॉर्थ में भी इस गाने की धूम मच गई है। कई बॉलीवुड एक्टर्स ने एसएस राजमौली को शुभकामनाएं दी हैं और देश के [...]

By Akanksha Pandey · 20/1/2023

RRR की सफलता के बाद , नाटू नाटू गाने को भी गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड में बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग का अवार्ड मिला है। इस उपलब्धि के बाद मानो साउथ सिनेमा ही नहीं बल्कि नॉर्थ में भी इस गाने की धूम मच गई है। कई बॉलीवुड एक्टर्स ने एसएस राजमौली को शुभकामनाएं दी हैं और देश के लिए बड़ी उपलब्धि को लेकर खुशी भी जाहिर की है। बॉलीवुड के ‘टाइगर ’ यानी जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर श्रॉफ ने तो इस गाने पर हुक स्टेप कर वीडियो भी शेयर किया है। लेकिन इन खबरों के बीच रामचरण की सास ने भी नाटू नाटू गाने पर थिरक कर अपना जलवा दिखाया है जिसे इंटरनेट पर काफी वाह वाही मिल रही है। पत्नी ने भी ट्वीट कर रिएक्ट किया है।

Dance By Shobhna and Upasana on Naatu Naatu song
RRR Movie

दरअसल, राम चरण की पत्नी उपासना कोनीडेला ने अपनी मां शोभना के साथ स्विट्जरलैंड की सड़कों पर नाटू नाटू गाने पर डांस करते हुए दिखाई दे रही हैं। राम चरण की सास का पूरा नाम शोभना कन्मीननी है। आपको बता दें शोभना अपोलो हॉस्पिटल की एक्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट हैं। शोभना स्विट्जरलैंड में वर्ल्ड इकोनॉमिस्ट फोरम की मीटिंग अटेंड करने आई थी।

राम चरण की सास शोभना का डांस

शोभना का वीडियो उनकी बेटी उपासना ने ट्विटर पर रीट्वीट किया है। इस वीडियो क्लिप में सास अपने पैर पटकते हुए मुस्कुरा रही हैं। ठंड की वजह से उन्होने खुद को कवर किया हुआ है। शोभना की पर्सनैलिटी इतनी स्ट्रॉन्ग है कि वो अपने बुढ़ापे को जैसे चैलेंज कर रही हों। उनके इस अवतार को देख कर यकीन ही नहीं होता की वो राम चरण की सास हैं। विडियो में गाने को गुनगुना भी रही हैं।

उपासना ने किया रीट्वीट कहा – दावोस में नाटू नाटू, लेकिन सास को गर्व

उपासना कोनीडेला ने अपनी मां का वीडियो ट्वीटर पर शेयर किया है। उन्होंने वीडियो के लिए लिखा की दावोस में नाटू नाटू पर सास को गर्व है। मां शोभना को बहुत प्यार। इस वीडियो पर लोगों ने खूब कॉमेंट किया है। लोगों ने इसको फनी बता कर वीडियो की खूब प्रशंसा की है। किसी ने सुपर अम्मा कहा तो किसी ने उपासना की छोटी बहन बताया।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full