-15 डिग्री के तापमान में इस एक्ट्रेस ने 2 पीस पहन बर्फीले पानी में लगाईं डुबकी, Video देख काँप जाएगी रूह

बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) बॉलीवुड के साथ-साथ टॉलीवूड इंडस्ट्री में भी अपनी खूबसूरती और शानदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। रकुल इंस्टाग्राम पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और थोड़े दिन में अपने शानदार फोटोज और वीडियोस शेयर कर सुर्ख़ियों में आ जाती हैं। इस व

By Aayushi Sharma · 7/5/2023

बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) बॉलीवुड के साथ-साथ टॉलीवूड इंडस्ट्री में भी अपनी खूबसूरती और शानदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। रकुल इंस्टाग्राम पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और थोड़े दिन में अपने शानदार फोटोज और वीडियोस शेयर कर सुर्ख़ियों में आ जाती हैं। इस वक्त भी रकुल जिन वजहों से चर्चा में हैं, वो उनका इंस्टाग्राम अकाउंट है। 

हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसे देख उनके फैंस की भी रूह कांप गई। जरा सोचिए, चारों ओर जहां दूर-दूर तक सिर्फ और सिर्फ बर्फ की चादर बिछी हों, वहां कोई बिना कपड़ों के बारे निकलने के बारे में सोच भी नहीं सकता है। लेकिन ऐसे में रकुल ना सिर्फ बिकिनी में बाहर आईं बल्कि उन्होंने बर्फीले ठंडे पानी में डुबकी भी लगाईं। सोशल मीडिया पर रकुल का ये बर्फीला वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है।

View this post on Instagram

A post shared by Rakul Singh (@rakulpreet)

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि पहले तो रकुल कुछ लोगों के साथ बर्फ की वादियों में मोटो-मोटे विंटर जैकेट और टोपी में एक्ट्रेस खड़ी नजर आ रही हैं। फिर वो एक लकड़ी से बने कमरे से बाहर आती हैं, और बर्फीले पाने में उतर जाती हैं। बर्फीले पानी में उतरने से पहले रकुल ने स्टीम बाथ ली थी। रकुल को नीले रंग की प्रिंटेड बिकिनी पहने हुए देखा जा सकता है। इस बर्फीली ठंड में भी उनके चेहरे पर स्माइल होती है। इसके बाद वह पानी से निकलकर तुरंत केबिन की ओर लौट जाती है। हालांकि, आखिरी में इस कड़ाके की ठंड में रकुल की चीख निकल ही जाती है।

इस दौरान आपकी नजर रकुल के कंधे पर लगे पैन रिलीफ पैचेस पर भी पड़ेगी। दरअसल, रकुल ने इस अंदर तक जमा देने वाले पानी में सिर्फ मजे के लिए डुबकी नहीं लगाई बल्कि उन्होंने ये क्रायोथेरपी ली है। इसे कोल्ड थेरेपी के नाम भी जाना जाता है। क्रायोथेरपी स्किन और अन्य तरह के इलाज के लिए ली जाती है। रकुल ने खुद वीडियो पोस्ट कर कैप्शन में लिखा है- ‘क्रायो इन -15 एनीवन?’

रकुल प्रीत की वीडियो पर कई लोगों ने वीडियो पर कमेंट किया है। एक यूजर ने लिखा है, “यह इस बात का सबूत है कि वह बहुत हॉट है।” दूसरे ने लिखा है, “रकुल ने तो पानी में ही आग लगा दी।” एक ने लिखा है, “कौन सी फिल्म के लिए कर रही हो आप।”

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full